spot_img

बीवी का गुस्सा शरद पवार पर उतारा….NCP Leader Sharad Pawar को धमकी देने वाला Bihar से अरेस्ट

spot_img
- Advertisement -

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को जान से मारने की धमकी के मामले में बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने पवार के घर पर फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह मुंबई आकर देसी कट्टे से उन्हें जान से मार देगा। शख्स ने हिंदी में धमकी दी थी। शरद पवार के बंगले पर पोस्टेड पुलिस ऑपरेटर की शिकायत पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। दिवाली के दौरान भी इसी तरह शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले 100 से ज्यादा फोन कॉल्स आए थे। इस बार आई धमकी के मामले में मुंबई के गांवदेवी पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज किया और बिहार जाकर आरोपी नारायण सोनी को हिरासत में लिया। नारायण सोनी को कोर्ट में हाजिर किया जा रहा है। आरोपी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

शरद पवार के सिल्वर ओक आवास पर पिछले 4 से 5 महीनों से लगातार फोन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा  294, 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद महाराष्ट्र की पुलिस ने बिहार जाकर नारायण कुमार सोनी को अरेस्ट किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गया में बड़ा सियासी झटका: मंत्री दीपक प्रकाश की मौजूदगी में JDU नेता ने छोड़ी पार्टी, तुरंत मिली नई जिम्मेदारी!

जान से मारने की धमकी की वजह को लेकर उसने बताया कि वह 10 साल तक पुणे में रहा, जहां उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली। उनकी शिकायत के बावजूद शरद पवार ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद शख्स ने ये हरकत की।

 

पवार के सचिव सतीश राउत ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर यह शिकायत की कि नारायण सोनी नाम का शख्स बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है. इसके बाद गांवदेवी पुलिस स्टेशन की पुलिस हरकत में आई और फोन नंबर ट्रेस किया। फोन ट्रेस करने पर पता चला कि संबंधित व्यक्ति बिहार में है। इसके बाद पुलिस ने बिहार जाकर आरोपी नारायण सोनी को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि नारायण स्वामी मानसिक रूप से बीमार है। वह दस साल पुणे में रह कर गया है। पुणे में उसके साथ उसकी पत्नी भी साथ रहा करती थी। लेकिन पत्नी ने नारायण सोनी को छोड़ कर दूसरे शख्स से शादी कर ली। शरद पवार ने पति-पत्नी के इस विवाद को मिटाने के लिए कोशिश नहीं की। नारायण सोनी को इसी बात की नाराजगी थी। इसी वजह से उसने शरद पवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews

अब पटना हाई कोर्ट में नहीं होगी इंटरनेट की समस्या! कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले पर कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ#PatnaHighCourt,#BiharNews,#InternetConnectivity