spot_img

श्राद्ध का भोजन खाकर लौट रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत

spot_img
- Advertisement -

बेतिया से बड़ी खबर है जहां, जिले के चौतरवा धनहा मुख्य मार्ग के पतिलार लगुनहा के समीप चैनपुर में बुधवार की देर शाम गन्ने से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे पांच लोग दब गए। इसमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक महिला की स्थिति गंभीर है। ओवरलोड ट्रक बगहा के तिरुपति शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा था। रास्ते में पतिलार के पास अचानक पलट गया जिससे यह हादसा हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jharkhand News: लोहा कटर बना काल...धनबाद में Gas Cylinder Blast से 3 की मौत, गैस फैलने से दर्दनाक-विचलित कर देने वाला मंजर!

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि भोज खाकर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी गन्ना से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उन पर पलट गयी। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गयी। जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

जानकारी के अनुसार, घटना रतवल-चौतरवा रोड की है। इस घटना के बाद यूपी-बिहार मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

 

मृतकों की पहचान लाल मुन्नी देवी, नेहा कुमारी, झिनकु कुमार और लाली कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग कुछ घायलों को लेकर पतिलार स्थित पीएचसी पहुंचे। हॉस्पिटल में डॉक्टर के नहीं रहने पर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग श्राद्ध का भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे। सभी एक ही परिवार के थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चौतरवा थाने की पुलिस राहत बचाव में जुट गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोग पतिलार स्थित पीएचसी पहुंचे। हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं मिले तो हंगामा भी करने लगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...