back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में बिहार के सबसे प्रसिद्ध महावीरी झंडा महोत्सव में उपद्रव करने वाले Latraha और Doghra जुलूस के अध्यक्ष समेत 100 से अधिक लोगों पर FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। जाले थाना के दोघड़ा में गत मंगलवार को आयोजित  महावीरी झंडा महोत्सव में हुए उपद्रव मामले में महोत्सव में बतौर दंडाधिकारी मौजूद बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है।
एफआईआर में लतरहा महावीरी झंडा जुलूस के अध्यक्ष संजय महतो सहित 16 नामजद और एक सौ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर दोघड़ा महावीरी झंडा जुलूस के अध्यक्ष नागेंद्र यादव सहित छह ज्ञात और एक सौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
एफआईआर में कहा गया है कि एक नवंबर को दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव में  लतराहा, दोघड़ा, नगरडीह और सौरिया के महावीरी झंडा का वेदी पर मिलान होना था।इसी क्रम में दिन के 11:00 बजे लतराहा के महावीरी झंडा जुलूस के साथ काफी संख्या में लोग अपने अपने हाथ में लाठी डंडा तलवार लेकर सैकड़ों लोग मेला स्थल के वेदी के निकट परंपरा गत हथियारों का करतब दिखाने लगे।
इसी क्रम में दिन के करीब 11:30 दोघड़ा से महावीरी झंडा के साथ जुलूस में काफी संख्या में लोग अपने अपने हाथ में लाठी डंडा तलवार लेकर दोघरा मेला स्थल पर पहुंच गए। दोनों महावीरी झंडा जुलूस के साथ आए लोगों में झंडा वेदी पर झंडा रखने को लेकर आपस में बहस करने लगे।
मेरी ओर से दोनों पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु किसी ने कोई कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं थे। विधि व्यवस्था में लगे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा भी माइक से शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दोनों अपील की गई तथा प्रतिनियुक्त पुलिस बल के सहयोग से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले Police का एक्शन मोड़! बाइक पर तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं, कट रहा धड़ाधड़ चालान

प्रतिनियुक्त पुलिस बल के सहयोग से दोनों पक्षों के टकराव को रोकने हेतु भरसक प्रयास किया गया। परंतु दोनों गांव के झंडा जुलूस के साथ आए काफी संख्या में लोग एक दूसरे तथा पुलिस बल के ऊपर पत्थर रोड़े बरसाने लगे एवं वहां पर उपस्थित प्रशासन को गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे।

- Advertisement -

आक्रोशित लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज एवम पत्थरबाजी के कारण मेला देखने आए काफी संख्या में ग्रामीण जख्मी हो गए। जख्मों को इलाज के लिए पुलिसकर्मी के सहयोग से स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। पुलिस वालों की ओर से चौकीदार विजय पासवान, कमलेश पासवान और रवि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका  जाले रेफरल अस्पताल में कराया गया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुआ जाले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CUET PG 2026 परीक्षा: NTA ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल, ऐसे करें तैयारी

CUET PG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट...

निवेशकों के लिए बड़ी खबर: बॉम्बे बर्मा ने किया शानदार डिविडेंड का ऐलान!

Dividend: शुक्रवार को बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने अपने नवीनतम तिमाही नतीजों के साथ...

पैन कार्ड में नाम सुधार: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम!

PAN Card: केंद्र सरकार ने पैन कार्ड धारकों के लिए नाम सुधार या बदलाव...

Darbhanga News: जाले Police का एक्शन मोड़! बाइक पर तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं, कट रहा धड़ाधड़ चालान

Darbhanga News: सड़कें अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि अनुशासन का आईना भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें