back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

निगरानी विभाग की टीम ने बिजली विभाग के जेई वसीम अख्तर को घूस लेते दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

एक बड़ी खबर मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र नालंदा जिले से आ रही है। जहां निगरानी विभाग की टीम ने बिजली विभाग में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर वसीम अख्तर को 12 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

मामला बिहार थाना क्षेत्र इलाके के अस्पताल चौराहा स्थित बिजली विभाग कार्यालय का है। जहां बिजली विभाग पदस्थापित जेई वसीम अख्तर बिजली का खंबा करने को लेकर बादी दीपक कुमार से 12000 रुपए जेई के द्वारा मांग किया जा रहा था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्या होगा सरकार का अगला कदम?

जानकारी के अनुसार, वसीम अख्तर नूरसराय के बिजली विभाग के शाखा में पदस्थापित हैं। इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि जेई वसीम अख्तर नूरसराय के विद्युत आपूर्ति शाखा में पदस्थापित हैं।

निगरानी विभाग की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए सत्यता की जांच की गई और शुक्रवार को अस्पताल चौराहा स्थित बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय से 10 सदस्य निगरानी विभाग की टीम ने जेई वसीम अख्तर को गिरफ्तार किया।

जिन्हें निगरानी विभाग की टीम की ओर से विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय शाखा बिहारशरीफ से गिरफ्तार किया है। दीपक कुमार की ओर से ही निगरानी विभाग को शिकायत की गई थी।

इसी के एवज में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है। जेई वसीम अख्तर की ओर से विभाग में ठेकेदारी का भी काम किया जाता है। एलटी एक्सटेंशन को लेकर प्रोजेक्ट पास कराने को लेकर 12000 घूस मांगा जा रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें