spot_img

दरभंगा में कूड़ा और लड़की कनेक्शन पर पॉलिटेक्निक छात्रों का जमकर उपद्रव

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विवि थाना क्षेत्र के कर्पूरी द्वार के समीप पॉलिटेक्निक के छात्रों ने जमकर उपद्रव किया। छात्रों ने शनिवार को मुहल्ला निवासी प्रमोद साह के साथ जमकर मारपीट भी की।

- Advertisement -

मारपीट के दौरान प्रमोद क़ा पैर टूट गया। साथ ही उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी है। इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची विवि थाना की पुलिस ने दो छात्र को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार जख्मी के घर के बगल में डॉक्टर मनीष के मकान में पॉलिटेक्निक की छात्रा किराए पर रहती है।इस कारण वहां अन्य छात्रों का अक्सर आना जाना लगा रहता है। इस कारण हमेशा शोर शराबा होते रहता था। जख्मी के घर के दरवाजे पर कूड़ा भी फेंक दिया जाता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Handball trial सफल हुआ हैंडबॉल ट्रायल, एकलव्य केंद्र के लिए चुने गए होनहार खिलाड़ी

इसकी शिकायत करने प्रमोद और उसके घर के लोग मनीष के घर गए। इसी पर पॉलिटेक्निक के दर्जनों छात्र वहां पहुंच गये और मारपीट शुरु कर दिया।घर के महिला के साथ भी धक्का मुक्की किये जाने की बात सामने आ रही हैं ।

इधर डॉक्टर मनीष का कहना है कि किराए पर रहने वाली छात्रों के साथ प्रमोद के घर के लोग गाली गलौज कर रहे थे। इसी पर इस तरह की घटना घटी है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...