spot_img

तो मान लिया जाए इसबार बिहार का नया DGP होगा मुजफ्फरपुर का शेर…बस अधिसूचना का इंतजार!

spot_img
- Advertisement -

बिहार का अगला डीजीपी कौन? पुलिस महकमे में पिछले एक महीने से सबसे तेज चर्चा यही है। डीजीपी एसके सिंघल अगले महीने 19 दिसबंर को रिटायर हो जाएंगे। इसको देखते हुए नए डीजीपी को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और सूत्रों के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को बिहार कैडर के डीजीपी रैंक के अफसरों के नाम का पैनल भी भेज दिया है। लिस्ट में करीब 10 नाम हैं। डीजीपी का पद इन्हीं में से किसी को मिलेगा।

- Advertisement -

वैसे जो जानकारी छनकर आ रही है उसमें बस अब नीतीश कुमार और उनकी सरकार की अधिसूचना का ही इंतजार है। क्योंकि नाम फाइनल हो गया है। इसबार बिहार को भरपूर प्रतिनिधित्व का मौका मिलने जा रहा है। इसके तहत आलोक राज ही बिहार के नये पुलिस प्रमुख (DGP) होंगे।

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार, मौजूदा डीजीपी संजीव कुमार सिंघल पंजाबी हैं। इस बार डीजीपी की रेस में शामिल तीन उपयुक्त अफसरों में दो पंजाबी और एक बिहारी हैं। उनमें से सबसे उपयुक्त आलोक राज ही माने जा रहे हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलोक के नाम पर सहमति जता दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: यात्रियों की भीड़ कम करेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार समेत कई रूटों पर चलेंगी विशेष गाड़ियां

वरीयता के हिसाब से देखें तो बिहार कैडर के ऊपर के तीन सीनियर अफसर शीलवर्द्धन सिंह, एएसराजन और मनमोहन सिंह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें से कोई बिहार लौटेगा इसकी संभावना कम है।

वरीयता क्रम में अरविंद पांडेय मनमोहन सिंह से ऊपर हैं। हांलाकि वे बिहार में तैनात हैं। इसके बाद आलोक राज, राजविंदर सिंह भट्‌टी (केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर) और शोभा ओहटकर के नाम हैं। बिहार के अगले डीजीपी के लिए आलोक राज और राजविंदर सिंह भट्‌टी का नाम सर्वाधिक चर्चा में है।

सूत्रों ने यह दावा किया है। आलोक अपने पिता के इलाज के सिलसिले में अभी दिल्ली में हैं। वे शीघ्र ही पटना लौटेंगे। डीजीपी के पद पर तैनात एसके सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। सिंघल करीब सालभर से एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। नये डीजीपी की नियुक्ति की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल चुनाव: गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बोले - 'लूट' का होगा हिसाब

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के नेउरा गांव के निवासी आलोक राज बिहार कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अफसर हैं। 2019 से डीजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत आलोक 31/12/25 तक सेवा में रहेंगे।

राज्य सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति के लिए डीजी रैंक के जिन अफसरों की सूची केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय और यूपीएससी को भेजी थी, उनमें से तीन अफसरों को डीजीपी के पद के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। उन तीन अफसरों में मनमोहन सिंह, आलोक राज और आर एस भट्टी के नाम शामिल बताये गये हैं।

मनमोहन सिंह और राजविंदर सिंह भट्टी (आर एस भट्टी) पंजाब के निवासी हैं। ये दोनों लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। मनमोहन 1988 बैच के हैं। लेकिन तकनीकी कारणों से बतौर आइपीएस अफसर उनकी तैनाती 9/01/89 को हुई थी। वे 31/7/23 को रिटायर हो जायेंगे। राजविंदर सिंह भट्टी 1990 बैच के आइपीएस अफसर हैं। वे 30/9/25 को रिटायर होंगे। जबकि आलोक राज 1989 बैच के आइपीएस अफसर हैं। वे 2025 के 31 दिसंबर को रिटायर होंगे।

यह भी पढ़ें:  Patna E-Bus Service: पटना में शुरू हो रही लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट और टाइमिंग!

यूपीएससी के पैनल में तीन अफसरों का नाम होगा। आईबी में तैनात मनमोहन सिंह अगर हामी भरते हैं तो फिर उनका नाम सबसे ऊपर होगा और नहीं तो आलोकराज व आर.एस.भट्‌टी में से कोई एक। और मनमोहन सिंह के मना करने की सूरत में इस लिस्ट में तीसरा नाम होमगार्ड की डीजी शोभा ओहटकर का जुड़ जाएगा। एक नाम बिहार कैडर के आईपीएस नीरज सिन्हा का भी है। सिन्हा भी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...

Darbhanga Railway News: गर्मियों में यात्रियों को सौगात: गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें रूट और टाइमिंग

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं या...

Bhagalpur News: भागलपुर में ‘Land Grabbing Gang’ का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है ‘Land Grabbing Gang’ का मॉड्यूल?

Land Grabbing Gang: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने...