spot_img

BJP MP की बड़ी बात… समलैंगिक शादी पर सिर्फ दो जज फैसला नहीं कर सकते, यह समाज को चकनाचूर कर देगा

spot_img
- Advertisement -

समलैंगिक विवाह पर आपत्ति जताते हुए भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि यह समाज के नाजुक ताने-बाने को ‘चकनाचूर’ कर देगा।

- Advertisement -

भाजपा के सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को समलैंगिक विवाह को देश में मान्यता नहीं देने की राज्यसभा में मांग की। पीएम मोदी ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कुछ देशों में इसे स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि समलैंगिक विवाह से अनेक समस्याएं पैदा होगी। इस पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: तेजस्वी का NDA पर हमला, बोले- कुर्सी की अदला-बदली के खेल में युवाओं के हक का कत्ल...उम्र गुजर रही... जरा याद करो 17 महीने की 'तिलिस्म'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 33 देशों में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी जा चुकी है और इसी सप्ताह अमेरिका में भी सीनेट ने इसके लिए कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि जापान ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं दी है।

 

सुशील मोदी ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर जोर दिया और कहा कि ऐसे सामाजिक मामलों पर दो जज बैठकर फैसला नहीं कर सकते। संसद और समाज में बहस होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लिबरल्स पश्चिम कल्चर को फॉलो कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: पहले जाँ फिर जान-ए-जाँ फिर जान-ए-जानाँ हो गए... Bihar की तस्वीर Delhi की फ्रेम! पढ़िए बिहार के दो धुरंधर परदेश में?

सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है और इस पर केंद्र से जवाब मांगा है।शीर्ष अदालत ने बुधवार को समलैंगिक जोड़े द्वारा भारत में अपनी शादी को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया। चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने याचिका पर नोटिस जारी किया।

अधिवक्ता नूपुर कुमार के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है, वर्तमान याचिका यह अनुरोध करते हुए दायर की गई, कि अदालत इस आशय की घोषणा करें कि एलजीबीटीक्यूआईए प्लस समुदाय से संबंधित व्यक्तियों को अपने हेटेरोसेक्सुअल काउंटरपार्ट्स के समान विवाह का अधिकार है।

यह भी पढ़ें:  Patna Flyover: 292 करोड़ का यह प्रोजेक्ट बदलेगा पटना की सूरत, इन इलाकों को मिलेगी जाम से मुक्ति

इसलिए एक इनकार भारत के संविधान के भाग 3 के अनुच्छेद 14, 19, और 21 के तहत गारंटीकृत अधिकारों का उल्लंघन है, और नवतेज सिंह जौहर बनाम भारत संघ और नालसा बनाम भारत संघ सहित सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों में इसे सही ठहराया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार MLC उपचुनाव, भोजपुर-बक्सर सीट और गर्म सियासत, जानें पूरा शेड्यूल, क्या है इक्वेशन!

बिहार एमएलसी उपचुनाव: बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्माहट आ गई है।...

Bihar News: बिजली बिल पर नई व्यवस्था ‘टाइम ऑफ डे टैरिफ’ लागू, पढ़िए 3 फेज में बटुआ साफ!

बिजली बिल: बिहार में अब बिजली का इस्तेमाल करना आपके लिए बचत का नया...

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य का CM Nitish पर कटाक्ष- भुगतना पड़ गया ना चाचा जी …! एक – दो दिन में छिन जाएगी कुर्सी.....

बिहार पॉलिटिक्स: बिहार की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त गहमागहमी है। खरमास खत्म होते...