spot_img

दरभंगा का बिरौल गमहरिया गांव गरमाया, 2018 से चले आ रहे विवाद में फिर दो पक्ष आमने-सामने

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर महेंद्र प्रसाद यादव, मुंसिफ व्यवहार न्यायालय बिरौल की उपस्थिति में भू-स्वामी बौएलाल यादव बगैरह के नाम से करवाया गया केबाला को प्रतिवादी नंद किशोर यादव वगैरह मानने को तैयार नहीं हैं।

- Advertisement -

इसको लेकर थाना क्षेत्र के कमरकाला पंचायत के गमहरिया गांव में फिर से दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर प्रथम पक्ष बौएलाल यादव ने थाना में आवेदन देते उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने एवं खेत की जुताई बुआई कराने का आग्रह पुलिस से किया है।

- Advertisement -

प्रथम पक्ष के वरीय अधिवक्ता बृजमोहन प्रसाद सिंह के अनुसार गमहरिया गांव मे बौएलाल यादव और द्वितीय पक्ष के महेन्द्र यादव, रंजीत यादव, मनोज यादव वगैरह के बीच 16 कठ्ठा 5 धुर खेती की जमीन को लेकर वर्ष 2018 से विवाद चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस... रिफ्रेश यॉर माइंड....Police Training पढ़िए दक्षता बढ़ाने की पढ़ाई!

 

इस मामले को लेकर प्रथम पक्ष न्यायालय के शरण में चले गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से प्रथम पक्ष को डिग्री मिलने के बाद द्वितीय पक्ष उच्च न्यायालय पटना मे अपील दर्ज कराया। परन्तु उच्च न्यायालय ने भी जिला न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखा।

और द्वितीय पक्ष के अपील को खारिज करते हुए व्यवहार न्यायालय बिरौल के मुंशीफ को विवादित भूमि को प्रथम पक्ष के नाम से केबाला कराने का निर्देश दिया। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राय ने पूछने पर बताया कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि होता है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हुड़ - हुड़ दबंग...DJ की नाच पर बवाल, शादी में दूल्हे का सिर फोड़ा, जानलेवा हमला, पढ़िए दबंगों का दोबारा हमला!

हाईकोर्ट की ओर से दिये गए निर्णय को द्वितीय पक्ष को स्वीकार करना चाहिए। थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि प्रथम पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। कागजातों का अवलोकन करने व स्थल निरीक्षण के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna DM का अल्टीमेटम: जनसेवा में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!

Patna DM: पटना में अब जनता से जुड़े काम लटकाना अधिकारियों को महंगा पड़...

Bihar MLC Election: भाजपा के अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित, CM चौधरी ने दी बधाई

बिहार एमएलसी चुनाव: बिहार की सियासी गलियों से एक बड़ी खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में डूबने से मौत, घास काटने गई मां के पीछे नदी पहुंची मासूम बच्ची, फिर हुआ ये दर्दनाक हादसा

दरभंगा में डूबने से मौत: बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाली...