back to top
6 अक्टूबर, 2024

इंडो-नेपाल बॉर्डर के सुपौल से 1.20 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी के जवानों ने सुपौल के इंडो- नेपाल बॉर्डर के पीलर संख्या 205 से गांजा और गांजा तस्कर को पकड़ा है। एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया।

दरअसल, एसएसबी-45वीं बटालियन के अधिकारियों ने सोमवार को 1.20 करोड़ रुपए के गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार,भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी 45वीं बटालियन के शैलेशपुर बीओपी के जवानों ने गांजा को जब्त किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान बीस बोरी गांजा जब्त किया गया है, ये लगभग 600 किलोग्राम है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 20 लाख आंकी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी के जवानों को गुप्त सुचना मिली थी कि एक गांजा तस्कर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर भारतीय भूभाग में प्रवेश कर रहा है।

 

इसी सूचना के आधार पर इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर आउटपोस्ट पिलर संख्या 205 भीमनगर के पास सीमा पर तैनात SSB-45वीं बटालियन के अधिकारियों ने कार्रवाई की। जवानों ने 1.20 करोड़ रुपए के गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 45 में बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके पास से 20 बोरी में करीब 600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। नेपाली तस्कर का नाम रामचंद्र है, जो नेपाल भांटाभाड़ी का रहने वाला बताया गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -