

मैं मनोज कुमार यादव, बिहार के सासाराम का एक मजदूर हूं। रोजाना 4सौ कमाता हूं…मुझे इनकम टैक्स ने 14 करोड़ आयकर भरने का नोटिस दिया है, मैं क्या करूं। यह कहकर मनोज की आंखें भर जाती है। मजदूर का परिवार चिंतित हो गया है। मामला करगहर थाना क्षेत्र का है। जहां मनोज मजदूरी कर परिवार चलाता है। परिवार का कहना है कि विभाग ने उन्हें पूरे पैसे जमा करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार मनोज को को आयकर विभाग (Income tax department) ने नोटिस भेजा है। इसमें उससे लगभग 14 करोड़ आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी ठहराया गया है। यह मामला सामने आते ही गांव में मजदूर का परिवार चिंतित हो गया है। इधर, यह देख और सुनकर हर कोई हैरान है।
इनकम टैक्स विभाग ने मजदूर को 14 करोड़ रुपये टैक्स भरने का नोटिस दिया है। वह 400 रुपए कमाता है। वह भी किसी दिन कमाया किसी दिन नहीं मगर आयकर विभाग के नोटिस के बाद परिवार के साथ-साथ आस पास के लोग भी हैरान हैं।
जानकारी के अनुसार,दो दिन पहले मनोज के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची और नोटिस दिया गया कि उसके नाम पर कंपनियां चल रही हैं, और 14 करोड़ रुपये के आसपास का रिटर्न बाकी है। अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
वही इस पूरे मामले को लेकर मजदूर का कहना है कि जब भी वह काम के लिए दिल्ली और हरियाणा जाता है तो उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड ठेकेदारों की ओ से ले लिया जाता है।
हो सकता है उन्हीं लोगों की ओर से कुछ गड़बड़ी की गई हो। वह रोज कमाने और खाने वाला है। मनोज ने कहा कि कुछ समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है। ऐसे में अब मजदूर और उसका परिवार काफी परेशान है। मनोज ने बताया कि करीब आठ महीने पहले पंजाब ,हरियाणा तथा दिल्ली में मजदूरी कर 10 से 15 हजार रुपये मासिक कमाता है। गांव में धान की कटनी तथा रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चला आता है। सवाल है कि एक मजदूर पर करोड़ों का इनकम टैक्स कैसे लाद दिया गया। यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है जिसकी जांच की जाए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी ने उसके दस्तावेजों का उपयोग करके उसके नाम पर फर्जी कंपनी खड़ा कर दी। उसके आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का भी मिस-यूज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है। मनोज जैसे-तैसे कर के घर का गुजारा चलाता है। उन्होंने आयकर विभाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शायद उनके अधिकारियों से कोई त्रुटि हो गई हो और वह गलत जगह पर नोटिस लेकर आ गए हो।




