

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेक्स। प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद के किल्लत से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। खाद की खरीदारी के लिए किसान सुबह पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक बिरौल के बजरंग ट्रेडर्स नाम के दुकान पर लंबी कतार में खड़े रहे।
लेकिन इस दौरान दुकानदार की ओर किसानों को एक चुटकी यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया जा सका। प्रखंड किसान समन्वयक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से बजरंग ट्रेड्स के नाम से मात्र 111 बैग यूरिया खाद मुहैया कराया गया।
जबकि, दो सौ किसान खाद के लिए कतार में खड़े हैं। ऐसी स्थिति में खाद का वितरण करने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
समन्वयक ने बताया कि बुधवार के सुबह आठ बजे जो किसान दुकान पर आ जाएंगे उन्हें यूरिया खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि डिमांड के अपेक्षा कंपनी यूरिया खाद उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है।


