spot_img

एंबुलेंस की चमचमाती लाल-नीली लाइट को पुलिस की गश्ती गाड़ी समझने वाले दो बाइक शराब तस्करों ने लगा दी नदी में छलांग…दोनों की डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार आने के दौरान बीच सड़क पर एंबुलेंस की लाइट को पुलिस की जीप समझने वाले दो शराब तस्करों ने अपनी जान दे दी। दोनों तस्कर एंबुलेंस को पुलिस समझ नदी में  छलांग लगा दी। इससे दोनों तस्कर धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनियां निवासी अरुण सिंह और दिनारा थाना क्षेत्र के नरवर के सरोज यादव के पुत्र दीपक यादव की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब तस्करी जोरों पर है। बुधवार को रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में शराब लेकर जा रहे दो तस्कर एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझ बैठे तथा बचने के लिए नदी में कूद गए। पानी में डूबने से एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर तौर पर घायल हो गया। उसे चिकित्सालय ले जाया गया, मगर रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

घटना कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा रोड की है। भगतगंज भागीरथा के पास बुधवार को एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझकर शराब तस्कर बाइक समेत धर्मावती नदी में कूद गए। इससे गंभीर चोट लगने तथा पानी में डूबने से एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह चोटिल हो गया। उसे चोटिल हालत में कोचस पीएसी लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway News: दरभंगा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बिहार से काशी जाना होगा बेहद आसान, रेलवे ने फाइनल किया Vande Bharat Express रूट!

मामला, कोचस थाना क्षेत्र का है जहां सासाराम-चौसा रोड में भगतगंज भागीरथा के पास एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझकर दो शराब तस्करों ने बाइक समेत धर्मावती नदी में छलांग लगा दी। बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो तस्कर एम्बुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझ बैठे और बाइक समेत दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। इससे दोनों पानी में डूब गए। वहीं दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रोहतास के कोचस थाना इलाके के सासाराम-चौसा रोड का बताया जा रहा है जहां भगतगंज भागीरथा के समीप बुधवार को एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझकर शराब तस्कर बाइक सहित धर्मावती नदी में कूद गए। दोनों शराब तस्कर यूपी से गारा पथ के रास्ते शराब लेकर आ रहे थे। तभी सड़क पर एंबुलेंस की चमचमाती लाल-नीली लाइट देख पुलिस की गश्ती गाड़ी समझ कर अपनी बचाने के लिए बाइक समेत दो तस्करो ने नदी में छलांग लगा दिया।

गंभीर चोट लगने और पानी में डूबने से एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया लेकिंन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

दोनों बाइक सवार तस्कर यूपी से शराब की खेप लेकर गारा पथ के रास्ते बिहार में घुसे थे। इसी दौरान एंबुलेंस का सायरन सुनकर उसे पुलिस की गाड़ी समझ बैठे और जान बचाने के लिए बाइक समेत नदी में कूद गए। दिनारा थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के पास से पुलिस ने शराब की खेप को बरामद किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: प्रेम विवाह में लापता, Dowry Harassment का सनसनीखेज मामला, प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई दहेज की खूनी मांग!

Dowry Harassment: बिहार के कमतौल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

Bhagalpur News: जगदीशपुर महायज्ञ: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति में लीन भागलपुर

Jagdishpur Mahayagya: भागलपुर का जगदीशपुर इन दिनों भक्ति के रंग में सराबोर है। श्री...

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...