spot_img

समस्तीपुर में लंदन के विदेश मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी से मांगी रंगदारी, चस्पाया पोस्टर, लिख डाली बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां लंदन के विदेश मंत्रालय में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर पर धमकी भरा पोस्टर चस्पाकर रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने कहा है कि अगली बार फायरिंग नहीं करें। अपराधियों पूरे दस लाख की रंगदारी मांगी है। मामला  सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना इलाके के कर्पूरी ग्राम गांव का है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  यात्रीगण ध्यान दें! बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, फिरोजपुर-झंझारपुर रूट पर मिलेगी बड़ी राहत

जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पिछले दिनों उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई थी। लेकिन अपराधियों का कहना है कि अब फायरिंग नहीं होगी बल्कि घर के सदस्यों की हत्या होगी। घर के लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

अपराधियों ने घर के बाहर जो पोस्टर लगाए हैं उसमें लिखा है, 10 लाख रुपये रंगदारी दो, नहीं तो घर के सदस्य को जान से मार देंगे। अगली बार हवा में फायरिंग नहीं होगा। वहीं नीचे में राणा नावेद नाम लिखा है। सुबह लोग घर के बाहर निकले तो पोस्टर देखकर सहम गए। उस घर में विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के बहू और बेटी रहती हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  यात्रीगण ध्यान दें! बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, फिरोजपुर-झंझारपुर रूट पर मिलेगी बड़ी राहत

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार डेयरी प्रोजेक्ट: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही यहां 85...

Bhagalpur News: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव, बनेगा सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग वॉल, और भी बहुत कुछ… पढ़िए

नाथनगर रेलवे स्टेशन: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित नाथनगर रेलवे स्टेशन पर अब...

Bihar Politics: नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तीखा तंज, बोले- जबरदस्ती भेजे जा रहे, क्या PM बन गए क्या!

बिहार पॉलिटिक्स: बिहार की सियासत में फिर गरमाहट आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Darbhanga News: दरभंगा में पाण्डुलिपि संरक्षण की बड़ी पहल, धरोहर बचाने में जुटा प्रशासन, जानिए किन संस्थाओं की ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप पर अपलोड...

पाण्डुलिपि संरक्षण दरभंगा: दरभंगा, मिथिला की वह भूमि जहां ज्ञान की सदियों पुरानी परंपरा...