spot_img

दरभंगा के लहेरियासराय कोर्ट के सामने पति की जमकर धुनाई…दूसरी शादी कर घूम रहा था दूसरी पत्नी के साथ, पहली ने देखा और जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जवानी की जोश में अगर दूसरी शादी करते हैं तो एक दिन ऐसा जरूर आयेगा जिस दिन आपको लात जूते घुसे खाने पड़ेंगे। ऐसा ही गुरुवार को एक मामला सामने दिखाई पड़ा जहां पहली पत्नी ने अपने पति को बीच सड़क पर ही जमकर धुनाई कर दिया।

- Advertisement -

पति पत्नी के बीच हो रहे हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गइ और लोग देखते रहे। मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के सामने घटी हैं। जहां सड़क पर पति पत्नी के बीच घंटों मारपीट होता रहा।

- Advertisement -

बताया जाता है कि हायाघाट थाना क्षेत्र के हायाघाट के रहने वाली फुलिया खातून की शादी बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी दाइंग के रहने वाले मो. गुलाब से हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चा भी हुआ। बच्चा होने के कुछ दिन बाद से ही पति की ओर से फुलिया खातून को बराबर प्रताड़ित किया जाने लगा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 2,500 सरकारी प्राथमिक-मध्य विद्यालयों में बच्चों की नई सुबह, अब कोई बच्चा नहीं रहेगा शिक्षा से दूर, विशेष नामांकन अभियान शुरू

इसको लेकर फुलिया खातून ने महिला थाना में आवेदन भी दिया था। महिला थाना के द्वारा दोनों के बीच समझौता करा दिया गया था। उसके बाद मो. गुलाब ने दूसरी शादी कर ली और फरार हो गया। गुरुवार को गुलाब अपनी दूसरी पत्नी के साथ कोर्ट परिसर के बाहर कहीं जा रहा था।

इसी दौरान पहली पत्नी की नजर उस पर पर गई। गुलाब की जमकर धुनाई करने के बाद फुलिया खातून और उसकी मां गुलाब को पकड़कर महिला थाना ले गई। महिला थाना अध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि अभी वह थाना पर नहीं है। थाना पहुंचने के बाद यदि पीड़िता की ओर से आवेदन दिया गया होगा तो मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Panchayat Secretary Strike, ठप हुए अहम सरकारी काम, लोग परेशान

Panchayat Secretary Strike: से बिहार में सरकारी सिस्टम की कमर टूट गई है। जाले...

Bihar News: बिहार में Commercial Gas Cylinder अब शादियों में नहीं होगी गैस की कमी, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर पर सरकार का बड़ा ऐलान

Commercial Gas Cylinder: बिहार में शादी-ब्याह का सीजन नजदीक है और ऐसे में गैस...

Saran Accident: बस और बोलेरो की भीषण टक्कर, एक परिवार की खुशियां मातम में बदलीं; 1 की मौत, 5 घायल

Saran Accident: बिहार के सारण जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है,...