spot_img

पति बहरीन में, घर में सो रही महिला और बच्चों को अपराधियों ने हथियार के कुंडे से पीटा, बंधक बनाया और 6 लाख की संपत्ति ले उड़े

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान में बड़ी डकैती हुई है। अपराधियों ने महिला भीखपुर भगवानपुर निवासी मिथलेश शर्मा की पत्नी रीमा देवी को कमरे में बंधक बनाकर छह लाख से अधिक की संपत्ति पर डाका डाला। और फिर वहां से आराम से निकल गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वारदात एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर के भगवानपुर का है जहां अपराधियों ने रीमा देवी को बंधक ही नहीं बनाया बल्कि उनके सामने में उनके बच्चों से मारपीट भी की। बच्चों को हथियार के कुंडे से पीटा। रीमा देवी के पति मिथिलेश शर्मा पिछले छह वर्षों से बहरीन में रहते हैं। घर में कोई पुरुष नहीं था। इसी दौरान इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़कर वारदात को अंजाम दिया। पंद्रह से अधिक की संख्या में आए अपराधियों ने मकान के आंगन में उतरकर बच्चों और महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। सभी को एक-एक करके कमरे में बंधक बना दिया। फिर मकान के सभी कमरों में बारी-बारी से डकैती की और पूरा सामान लेकर वहां से निकल गए।

महिला रीमा देवी ने बताया कि डकैतों ने डकैती के दौरान शोर मचा रहे मासूम बेटे पांच वर्षीय सूरज कुमार को उठाकर नीचे पटक दिया। इसके बाद बच्चे को राइफल की कुंदे से सिर पर हमला किया। मुझे भी पीटा। पीड़ित महिला ने बताया कि अपराधियों ने उनके मकान को चारों तरफ से हथियार के सहारे घेरकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice