spot_img

पंचायत सेवक की कार से मोबिल गिरने की बात कह अपराधियों ने उलझाया…10 लाख कैश उड़ाया

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

जहानाबाद में अपराधियों ने एक गाड़ी रखे दस लाख कैश उड़ाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। वारदात शहर के अंबेडकर चौक की है, जहां मखदुमपुर का पंचायत सेवक सुनील कुमार कार से 10 लाख रुपए उड़ा लिए गए। पंचायत सेवक कैश बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने चकमा देकर गाड़ी से कैश निकाल लिए। मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जहानाबाद में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है, कुछ दिन पहले ही उचक्कों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी से लगभग पौने दो लाख रुपए ठग लिए थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर प्रखंड का पंचायत सेवक कार पर सवार होकर 10 लाख रुपए लेकर जमा करने बैंक जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद शहर के अंबेडकर चौक के पास रुक कर वह तिलकूट खरीदने लगा। तभी वहां एक उचक्का पहुंचा और गाड़ी से मोबिल गिरने की बात कह पंचायत सेवक को अपनी बातों में उलझा लिया। जब पंचायत सेवक मोबिल को साफ करने लगा। इतने में उचक्का गाड़ी में रखा रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

 

गाड़ी से रूपयों से भरा बैग गायब देख पंचायत सेवक के होश उड़ गए। आनन-फानन पीड़ित पंचायत सेवक थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। नगर थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़ित पंचायत सेवक सुनील कुमार ने अपनी गाड़ी से 10 लाख रुपए चोरी होने की जानकारी दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice