back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में ये कैसी कुव्यवस्था वाली मौत… एंबुलेंस में ऑक्सीजन था नहीं, डीएमसीएच कर दिया रेफर, ऑक्सीजन के अभाव में दम घुटने से रोगी की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स।  रेफरल अस्पताल जाले में शनिवार को एंबुलेंस के सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं रहने से जोगियार के मोदी पोखर  के सामाजिक कार्यकर्त्ता जगन्नाथ सिंह की मौत हो गई। जगन्नाथ सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह ने बताया गया कि रेफरल अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर की ओर से अस्पताल में घंटा भर पहले आए मरीज का देर से इलाज किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को अस्पताल के नया एंबुलेंस से डीएमसीएच रेफर किया गया। मरीज को एबुलेंस में रखा गया। यहां भी एंबुलेंस कर्मी की लापरवाही के कारण  हृदयघात से पीड़ित मरीज को एंबुलेंस में आधा घंटा से अधिक रोककर रखा गया। बताया गया कि एंबुलेंस में रहे दोनों ऑक्सीजन गैस सिलेंडर खाली है। ऑक्सीजन नहीं रहने के कारण मरीज की मौत हाथ पांव पटक कर हो गई।

पुत्र दीपक कुमार सिंह का कहना है कि इनके पिता की मौत एंबुलेंस में ऑक्सिजन सिलेंडर में ऑक्सिजन की अभाव के कारण हुआ है। पता चला कि रोगी ऑक्सीजन के अभाव के कारण घुटकर दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल

उन्होंने बताया है कि हॉस्पिटल की कुव्यवस्था और एक बड़ी लापरवाही को लेकर इस घटना पर प्राथमिकी भी दर्ज  करने की मांग की है। वही, जाले के सामाजिक कार्यकर्त्ता धीरेंद्र कपूर, अभय कुमार झा, रामसागर चौधरी, शशि मिश्रा ,मनोज कुमार साह, गोलू कुमार,रौशन कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, मोनू कुमार सिंह आदि ने आज रेफरल अस्पताल में हुई घटना की निंदा करते हुए  रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा को अस्पताल के प्रशासनिक व्यवस्था में लाचार बताते हुए कहा कि अस्पताल प्रभारी बीमार व रोगियों को सही से इलाज नहीं  करने करने तथा अस्पताल व्यवस्था को सुधारने के बदले ऑन ड्यूटी प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर की खुशियों में आग, Fire ने मचाया तांडव, Short Circuit लाखों की संपत्ति जलकर राख, परिवार सड़क पर

ऐसे में, अस्पताल की यह व्यवस्था कैसे सुधरेगा। वर्तमान में सरकारी व गैर सरकारी पद पर विराजमान लोग इस हॉस्पिटल को लूट खसोट का अड्डा  बना लिया है।  वर्तमान में हुई बड़ी लापरवाही को लेकर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से दर्दनाक हार, फैंस हुए थे निराश!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से...

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू संग की महाशिवरात्रि की पूजा, भक्तिमय अंदाज हुआ वायरल

Soha Ali Khan News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों महाशिवरात्रि के भक्तिमय रंग...

नई Hyundai Verna Facelift: फीचर्स, कीमत और मुकाबला

Hyundai Verna Facelift: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान सेगमेंट हमेशा से प्रतिस्पर्धा से भरा...

अफगानी मॉडल सदफ शंकर ने किया बड़ा खुलासा, भारत में ढूंढ रही हैं अपना प्यार!

Sadhaaf Shankar: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हसीना ने तहलका मचा रखा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें