spot_img

… और थाने में शराब की बोतल लेकर पहुंच गया युवक, खुल गई शराबबंदी की पोल-पट्‌टी

spot_img
- Advertisement -

महुआ थाना क्षेत्र में पूर्ण शराब बंदी वाले महुआ थाना क्षेत्र की एक चौकाने वाली तस्वीर महज एक सप्ताह पूर्व आई थी जहां शराब की खाली सैकड़ों बोतलों को चुनते हुए कबाड़ी का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद और छपरा में हुई दर्जनों लोगों की जहरीली शराब से मौत के बाद वैशाली जिला प्रशासन की सकते में था ही कि इस बीच नवादा से जो खबर आई है वह चौंकाने वाली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

शराबबंदी वाले बिहार में शराबियों की अजीबोगरीब हरकते पुलिस प्रशासन को सकते में डाल रही। नवादा में एक शराबी हाथ में शराब की बोतल लिए थाना पहुंच गया, जिसे देख पुलिसवाले दंग रह गए।

- Advertisement -

मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना का है। यहां शराब के नशे में धुत युवक शराब की बोतल लिए थाना पहुंचकर हंगामा करने लगा। इसके बाद थाने में तैनात पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करायी तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

जानकारी के अनुसार वारिसलीगंज बाजार निवासी विकास कुमार शराब के नशे में धुत थाना पहुंचा और पुलिस को देखते ही हाथ में विदेशी शराब की बोतल निकाल थाना परिसर में लहराने लगा। विकास की हरगत देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उनकी जांच करायी तो शराब पीने की पुष्टि हुई। शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो शराब के नशे में धुत होकर हाथ में विदेशी शराब की बोतल लिए थाना पहुंच गया और गिरफ्तार करने को लेकर हंगामा करने लगा। शराब के नशे में धुत युवक से पूछताछ के क्रम में बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। युवक के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Prohibition News: मंत्री मदन सहनी का तीन मिस्ड कॉल…DGP ने नहीं उठाया फोन! बिहार में हड़कंप, शराबबंदी पर नया मोड़… पुलिस...

बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने राज्य में शराबबंदी के कार्यान्वयन पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया कि DGP ने तीन दिन तक उनके फोन का जवाब नहीं द#BiharProhibition,#MadanSahni,#BiharPolice

Bhagalpur Police News: भागलपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, क्यों उठा महकमे पर सवाल?

भागलपुर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अवैध वसूली और बालू तस्करी के मामले में यह कार्र#BhagalpurPolice,#BiharNews,#PoliceSuspension

Bhagalpur Surya Ghar Yojana News: मुफ्त बिजली से रोशन होंगे ढाई लाख घर! जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

भागलपुर में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत ढाई लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इस पहल से बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को ब#BhagalpurNews,#SuryaGharYojana,#BiharElectricity

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक फैसला: अहल्यास्थान मंदिर का 12.77 करोड़ से होगा कायाकल्प, जानिए – कैसे चमकेगा कमतौल!

दरभंगा के ऐतिहासिक अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य 12.77 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। विधायक जीवेश कुमार ने शिलान्DarbhangaNews,AhalyasthanTemple,BiharTourism