
गया में जहां भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों मगध यूनिवर्सिटी थाना के खरांटी गांव का निवासी 18 वर्षीय सन्नी कुमार, 18 वर्षीय अर्जुन कुमार और बेलाही गांव निवासी 50 वर्षीय अर्जुन यादव की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-गया मुख्य मार्ग पर स्थित करमोनी के पास की है। यहां डोभी के पिपरा बजौर से गया जा रहा सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार,सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों ने जान गंवा दी जबकि दो घायल हो हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डोभी के पिपरा बजौर के पास के NH83 की है।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
दुर्घटना के तुरंत बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वही घायल विकास कुमार और सुजीत कुमार भी मगध यूनिवर्सिटी थाना के खरांटी गांव ही निवासी हैं। दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया था हालांकि बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम को खत्म करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


