spot_img

सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या…बड़ा खुलासा…Death Mystery में नया मोड़

spot_img
- Advertisement -

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। इस मामले में सोमवार को नाटकीय मोड़ आ गया। सुशांत सिंह की बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले शख्स ने दावा किया है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले रूपकुमार शाह ने भी यही दावा किया था और कहा था कि अभिनेता के शरीर और गर्दन पर कई निशान थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी सर्वेंट रुपकुमार शाह का कहना है, ‘जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।

- Advertisement -

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के ढाई साल बाद उनकी मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिवंगत अभिनेता के पोस्टमॉर्टम स्टाफ में शामिल रहे एक शख्स रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि उन्होंने ख़ुदकुशी नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। उसने कहा कि जिस वक्त सुशांत का पोस्टमॉर्टम चल रहा था, उस वक्त यह अस्पताल में ऑटोप्सी रूम ही मौजूद था और पूरी प्रक्रिया में शामिल था।

शाह ने दावा किया कि जब मैंने सुशांत का शव देखा, तो मैंने तुरंत अपने सीनियर्स से कहा कि यह सुसाइड नहीं है। बल्कि मर्डर है। हालांकि, मेरे सीनियर्स ने तुरंत फोटो लेने और शव देने को कहा। यही वजह है कि रात में ही पोस्टमार्टम किया गया।

 

रूपकुमार ने कहा, “जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई, तब कूपर हॉस्पिटल (मुंबई) में पांच शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए थे। इनमें से एक VIP डेड बॉडी थी। जब हम पोस्टमॉर्टम के लिए गए तो हमें पता चला कि वे सुशांत सिंह राजपूत थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: दरभंगा करोड़ों जेवर लूट के कुख्यात सुपारी किलर मंगल ने ही मारी थी नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर को गोली, 4 लाख में हुई थी डील, पढ़िए गर्लफ्रेंड और Darbhanga लूट का बड़ा खुलासा

रूपकुमार ने कहा कि जब मैंने सुशांत की बॉडी देखी तो मैंने तुरंत सीनियर्स को बताया कि यह सुसाइड नहीं है, बल्कि मर्डर है।  मैंने उन्हें यहां तक कहा कि हमें नियम के मुताबिक़ चलना चाहिए। हालांकि, मेरे सीनियर्स ने मुझे जल्द से जल्द तस्वीरें खींचने और बॉडी पुलिस को देने के लिए कहा। यही वजह है कि हमने पोस्टमॉर्टम रात में ही किया।” रूपकुमार शाह की बात में कितनी सच्चाई है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन अगर यह सच है तो सवाल वही उठता है कि आखिर वह कौन है, जिसने सुशांत की हत्या की है और इसकी वजह क्या हो सकती है?

यह भी पढ़ें:  Varanasi Kolkata Expressway: 610 KM लंबे वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे को झटका! चौथे पैकेज में आई ये बड़ी अड़चन, लगा ब्रेक

 

उनके शरीर पर कई निशान थे और उनकी गर्दन पर भी दो-तीन निशान थे। पोस्टमॉर्टम की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए थी, लेकिन उच्च अधिकारियों ने हमें सिर्फ बॉडी की तस्वीरें खींचने  के लिए कहा। इसलिए हमने जो किया, उनके आदेश पर किया।

जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था। ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं रिया (29) को सुशांत की मृत्यु से जुड़े मादक पदार्थ तस्करी मामले में 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:  Araria Murder News: अररिया में दिल दहला देने वाला मर्डर, सत्तू विक्रेता ने चढ़ा दी पिकअप चालक की बलि, सिर कलम से बौखलाई भीड़ ने ली उसकी जान... सुबह सुबह Dauble Murder

हालांकि, बाद में सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना में एक एफआईआर दर्ज कर आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इसके लिए उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को दोषी ठहराया था। सुशांत की फैन्स भी लगातार यही दावा कर रहे हैं। यह मामला मुंबई पुलिस से होते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED), नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) और CBI तक पहुंचा। फिलहाल इस केस की फाइल CBI के पास है और अब तक एजेंसी ने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यात्रीगण ध्यान दें! बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, फिरोजपुर-झंझारपुर रूट पर मिलेगी बड़ी राहत

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं और...

Darbhanga Education Review: DM ने दिए शिक्षा में सुधार के कड़े निर्देश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Darbhanga Education Review: दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद तेज...

भागलपुर में Wheat Crop Cutting: डीएम ने बताया फसल का हाल, बारिश के बाद भी अच्छी है उपज

Wheat Crop Cutting: भागलपुर के खेतों से एक अहम खबर सामने आई है, जहां...