
भागलपुर गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल समेत चार लोगों को बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में गिरफ्तार कर लिया गया है। आशीष मंडल पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। ‘मैं किसी से नहीं डरता…मगर पुलिस के सामने वह पहाड़ के नीचे आ गया जब JDU MLA गोपाल मंडल के बेटे आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बरारी थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी कांड में आशीष मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ वारंट जारी था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी मगर आशीष मंडल खुलेआम घूम रहे थे। अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।
इससे पहले अपने रेस्टोरेंट में क्रिसमस पार्टी मनाते हुए भी दिखे थे। वह लोगों को संबोधित भी करते रहे। इस दौरान लोगों से आशीष मंडल ने खुलेआम कहा कि मैं गोपाल मंडल का बेटा हूं, वह भी किसी से नहीं डरते और मैं भी किसी से नहीं डरता।
प्रचार के दौरान ही उसने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। जदयू विधायक गोपाल मंडल का बेटा आशीष मंडल ने खुले आम कहा था कि ‘मैं गोपाल मंडल का बेटा हूं, वह भी किसी से नहीं डरते और मैं भी किसी से नहीं डरता’। इसके बाद SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई के साथ आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।
आशीष मंडल को तिलकामांझी इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विधायक के बेटे का पूरा करतूत एक विडियो में वायरल हुआ था। जिसके बाद ही पुलिस पुरी एक्शन में आ गई। और यह गिरफ्तारी की।







