
मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्ट बिजली कर्मी मारकन बिजली ऑफिस में किरानी के पद पर कार्यरत अजीत कुमार को 6000 हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
इससे पहले करीब एक माह पूर्व मुजफ्फरपुर में निगरानी अन्वेशषण ब्यूरो की टीम ने उद्योग विस्तार पदाधिकारी हरीश कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामदयालु बिजली ऑफिस में कार्यरत अजित कुमार की गिरफ्तारी के लिए जाल बुना। उसके खिलाफ एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी। शिकायत को सत्य पाते हुए टीम विजिलेंस ने घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
बिजली कर्मी मारकन बिजली ऑफिस में किरानी के पद पर कार्यरत है। निगरानी डीएसपी शिव कुमार ने बताया कि एक ग्राहक की सूचना पर इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। सत्यापन में इसे सत्य पाया गया था। आगे की कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने पूरे प्लानिंग के साथ किरानी अजित कुमार को 6000 रुपय लेते गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर के रामदयालू से की गई।







