spot_img

निकाय चुनाव के दौरान चलंत बूथ पर जमकर उपद्रव, गोलीबारी, फायरिंग और पत्थरबाजी से आधा दर्जन लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ में मतदान के दौरान जमकर गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई है। यह वारदात बैगनाबाद मोहल्ले में चलंत बूथ के पास की है जहां अचानक गोलीबारी और उसके बाद पत्थरबाजी शुरू होने से घंटों माहौल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

- Advertisement -

वहीं जानकारी के अनुसार, इस वारदात में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि उपद्रवी तत्वों ने चुनाव के दौरान लोगों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। फिर लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी 'पैरवी', जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद नालंदा के डीएम और एसपी सहित काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थलनिकाय चुनाव के दौरान चलंत बूथ पर जमकर उपद्रव, गोलीबारी, फायरिंग और पत्थरबाजी से आधा दर्जन लोग जख्मी पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। इस दौरान यहां पर वापस से इस तरह की घटना न हो इसको लेकर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

 

जानकारी के अनुसार,पटेल नगर इलाके में बुधवार को स्थानीय निकाय चुनाव के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी। सदर, डीएसपी, नालंदा ने कहा, हम मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। कुछ तत्व शांति को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे थे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है।

फिलहाल घटना स्थल पर डीएसपी कैंप कर रहे है। इसको लेकर नालंदा के डीएम शशांक सुभांकर ने बताया की रोड़ेबाजी की सूचना मिली थी जिसके बाद हमलोग यहा पहुंचे, अब यह मामला शांत पाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? बढ़ रहा ‘साइलेंट हेल्थ खतरा’! बिहार में हर 7वां व्यक्ति विटामिन-D की कमी का शिकार, जानिए...

Bihar Vitamin D Deficiency: बिहार में विटामिन-डी की कमी एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन गई है। बदलती जीवनशैली और धूप से दूरी के कारण हर 7वां शख्स इस कमी से पीड़ित है, जिससे 70-80% आबादी प्र#BiharNews,#VitaminDDeficiency,#HealthCrisis

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका! TMC के 440 करोड़ वाले बैंक खाते हुए फ्रीज, चुनावी हार के बाद नई मुसीबत

TMC Bank Account Freeze: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिनमें लगभग 440 करोड़ रुपये जमा हैं। बागी विधायकों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है, जिससे ममता ब#TMCBankFreeze,#MamataBanerjee,#BengalPolitics

मधुबनी में मां के हत्यारे बेटे को मिली उम्रकैद! कोर्ट ने सुनाया ये कड़ा फैसला

Madhubani Court: बिहार के मधुबनी जिले में अपनी मां की निर्मम हत्या के दोषी बेटे लालबाबू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है,#MadhubaniNews,#BiharCrime,#LifeImprisonment

दरभंगा से जयपुर अब सीधे! नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Amrit Bharat Express: दरभंगा और जयपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से बिहार के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। जानिए उद्घाटन स्पेशल और नियमित ट्रेनों की पूरी समय सार#BiharNews,#AmritBharatExpress,#DarbhangaTrain