
गया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने और संक्रमितों का आंकड़ा 17 तक पहुंचने के बाद गया के डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम एकदम एक्शन में आ गए हैं।
डीएम डॉ एसएम ने होटल मालिकों को यह दिया निर्देश है कि वह होटलों के कमरे रिजर्व रखें। बोधगया स्थित 90 होटल संचालकों के साथ एक बैठक करते हुए डीएम डॉ.एसएम ने बड़े होटल में पांच तथा छोटे होटल में तीन कमरे रिजर्व रखने का निर्देश दिया है।
बोधगया में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का टीचिंग चल रहा है। इसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बोधगया पहुंच रहे हैं। कोरोना की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि कोरोना जांच को लेकर जिला प्रशासन ने दायरा बढ़ा दिया है। एयरपोर्ट तथा रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है।
गया में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन एहतियातन कदम उठा रहे हैं. कोरोना का संक्रमण का फैलाव ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। देश विदेश से आए कोई पर्यटक यदि संक्रमित पाया जाता है तो वह होटल में ही आइसोलेट रहेंगे और उसके लिए होटल में अलग कमरे रिजर्व रखे गए हैं। जिला प्रशासन बोधगया के होटल संचालकों को निर्देश दिया है कि अपने होटल के 5 कमरे कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखें ताकि टेस्ट में वह संक्रमित पाया जाए तो उसे होटल में ही आइसोलेट किया जा सके।


