back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

भारतीय Dok-1 Max syrup पीने से गई 18 बच्चों की जान, उज्बेकिस्तान की मदद में आया WHO, भारतीय दवा कंपनी रडार पर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जांबिया के बाद अब उज्बेकिस्तान में सिरप पीने से 18 बच्चों के मौत का मामला सामने आया है। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि यह सिरप एक भारतीय दवा कंपनी का है, जिससे 18 बच्चों की मौत हो गई। इस आरोप के बाद सिरप आपूर्ति करने वाली भारतीय दवा कंपनी संदेह के घेरे में आ गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि जिस कफ सिरप को बच्‍चों ने पिया था, वो भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी का कफ सिरप (Dok-1 Max syrup) था. उज्बेकिस्तान में बच्‍चों की मौत का यह मामला उस घटना के बाद आया है, जब अफ्रीकी देश गांबिया (Gambia) में भी ऐसी ही दवा पीने से 66 बच्चों बच्चों की मौत की खबर आई थी।

- Advertisement -

 

उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय कंपनी की कफ सिरप डॉक-1 मैक्स पीने से समरकंद में 18 बच्चों की जानें गई हैं, इसकी जांच में अब WHO उज्बेकिस्तान की मदद करेगा।

उज्बेकिस्तान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय (Health Ministry of Uzbekistan) की ओर से कहा गया है कि जांच में यह पता चला है कि जिस सिरप को पीने के बाद 18 बच्‍चों की मौत हुई, वो सिरप भारतीय दवा फर्म मैरियन बायोटेक लिमिटेड की ओर से निर्मित डाक1-मैक्स (Doc-1 Max) कफ सिरप था। मंत्रालय के बयान के अनुसार, लैब में किए गए एक टेस्‍ट में भारतीय कफ सिरप में दूषित एथिलीन ग्लाइकोल की उपस्थिति पाई गई. डाक1-मैक्स कफ सिरप को नोएडा की मैरियन बायोटेक की ओर से तैयार किया जाता है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Mumbai Fake Birth Certificates: मुंबई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर महापौर रितू तावड़े की 'सर्जिकल स्ट्राइक', फर्जीवाड़े पर कसेंगी नकेल!

उज्बेकिस्तान सरकार ने मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का जिक्र किया है, जो व्यापार के लिए वर्ष 2012 में उज्बेकिस्तान में रजिस्टर्ड हुई। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मरने वाले बच्चों ने भारत के नोएडा की मैरियन बायोटेक की निर्मित डॉक-1 मैक्स सिरप का सेवन किया था।

 

बयान में कहा गया कि जांच में पाया गया कि मृत बच्चों ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले इस दवा का 2-7 दिन तक दिन में 3-4 बार बार सेवन किया। इसकी मात्रा 2.5-5 ML के बीच रही, जो बच्चों के लिए दवा की मानक खुराक से ज्यादा है। हालांकि बयान में सीधे तौर पर दवा में किसी तरह की गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया गया। बयान में कहा गया, ‘चूंकि दवा में मुख्य रूप से पेरासिटामोल है, जिसे माता-पिता ने गलत तरीके से इस्तेमाल किया या उन्होंने सीधे मेडिकल से इसे खरीद लिया या फिर ठंड विरोधी उपाय के रूप में इसे इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरूआती जांच से पता चला है कि डॉक-1 मैक्स सिरप की इस सीरीज में एथिलीन ग्लाइकॉल है। मंत्रालय ने इस कैमिकल का जिक्र करते हुए कहा कि एथिलीन ग्लाइकॉल एक जहरीला पदार्थ है। इस पदार्थ के सेवन से उल्टी, बेहोशी, ऐंठन, हृदय की समस्या और किडनी फेलियर हो सकता है। कुल सात जिम्मेदार कर्मचारियों पर काम के प्रति लापरवाह और सावधानी न बरतने के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। कई विशेषज्ञों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

इस घटना के बाद डॉक-1 मैक्स दवा की टैबलेट और सिरप को सभी मेडिकल स्टोर से वापस ले लिया गया है। मंत्रालय ने माता-पिता को अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा है। इसके साथ ही दवा की दुकानों को निर्देश दिया है कि बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाई न दें।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी की 17 प्रमुख किसान संगठनों से मुलाकात के मायने क्या हैं! पढ़िए ...'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' पर नई फसल उग आई है!

उल्लेखनीय है कि इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने गांबिया में मेडेन फार्मा की बनी चार कफ सिरप के लिए अलर्ट जारी किया था। इन दवाइयों को गांबिया में 66 बच्चों की मौत से जोड़ा गया। 15 दिसंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने डब्ल्यूएचओ को पत्र लिख कर कहा कि हड़बड़ी में मौतों को भारत की दवा कंपनियों से जोड़ दिया गया, जिससे दुनिया में भारतीय दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

T20 World Cup भारत -पाक T20 वर्ल्ड कप महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! वो लम्हा आ गया है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें