
बोधगया जिले में बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा की जान को खतरा है। ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक दलाई लामा की निगरानी करने को चीन से एक महिला जासूस आई है, जो कि बोधगया में भिक्षु बनकर घूम रही है।
धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया में आए हुए है। वह 19वीं बार 3 दिवसीय कालच्रक पूजा का आयोजन में शामिल हो रहे हैं। दलाई लामा का यहां तीन दिवसीय विशेष शैक्षणिक सत्र है। इस दौरान चीन की एक महिला दलाई लामा की निगरानी कर रही है। महिला संदिग्ध क्यों और कैसी है। इसके जवाब में एक स्क्रैच जारी की गई है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से स्कैच जारी कर चीनी महिला की खोज की जा रही है। दलाई लामा की जान के खतरे की संभावना को देखते हुए उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
एक बार फिर से चीन की नापाक हरकत सामने आई है। ख़ुफ़िया विभाग के मुताबिक दलाई लामा को चीनी महिला जासूस अपना निशाना बना सकती है। दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही खुफिया एजेंसियों की ओर से संदिग्ध महिला की तलाश जारी है। पुलिस बोधगया के गेस्ट हाउस, लॉज, होटल एवं मठों में तलाश कर रही है।
चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस को शक है कि चीनी महिला बिहार में दलाई लामा की जासूसी के मकसद से भेजी गई है। चीनी महिला के फोटो का एक स्केच बुधवार की देर रात एसडीपीओ द्वारा सोसल इंटरनेट पर जारी किया गया।
गया पुलिस सोशल मीडिया की मदद से इस संदिग्ध चीनी महिला को तलाश रही है। सेंट्रल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी इसे लेकर सक्रिय हैं। पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी को देने का आग्रह किया है।
पुलिस ने जिस महिला का एक स्कैच जारी किया है उसका नाम सांग जियालोन है। गया पुलिस ने बताया कि उन्हें गया में रह रही एक चीनी महिला के बारे में जानकारी मिली है। इस महिला के बारे में उन्हें पिछले दाे साल से इनपुट मिल रहे थे। इस बारे में एक अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां महिला को ढूंढ रही हैं।
पुलिस को यह आशंका है कि संदिग्ध महिला बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जासूसी कर रही थी। वही खुफिया एंजेसियां उस संदिग्ध महिला को ढूंढ निकालने में जुटी हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी स्कैच भी जारी कर दिया है। पुलिस फिलहाल बोधगया के गेस्ट हाउस, लॉज, होटल मठों में तलाशी कर रही है।
इस मामले में यह जानकारी भी है कि इससे करीब तीन महीने पहले ही एक संदिग्ध चीनी जासूस को बोधगया पुलिस ने पकड़ा था। जिसकी जांच अब भी जारी है।

