
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं बता दें कि उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई।
पंत की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई जिस कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों ने ऋषभ पंत को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पंत के सिर और पैर में चोट आई है। उनकी पीठ में भी काफी चोट है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ऋषभ पंत की कार रेलिंग से टकराई थी। इसके बाद कार में आग लग गई और पंत को मुश्किल से कार के बाहर निकाला गया। उन्हें दिल्ली रोड के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, शुरुआती इलाज के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
ऋषभ पंत अपनी मर्सेडीज कार में सवार होकर दिल्ली से अपने गृह नगर रुड़की जा रहे थे। रुढ़की पहुंचने से पहले उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। हादसा रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर हुआ। ऋषभ पंत को सिर, पीठ और पैर में चोट लगी है। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था। पंत मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गए।
ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह दिल्ली से रुड़की के डेरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन पहुंची तो अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंत की कार में आग लग गई और काफी हद तक कार जल गई। गंभीर रूप से घायल पंत को गाड़ी से किसी तरह निकाला गया। पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें दूसरी जगह रेफर किया गया है।







