back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट से दो लोगों के उड़े 100 मीटर तक चिथड़े, दोनों की दर्दनाक मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वाराणसी के चंदौली से बड़ी खबर है। यहां  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रविनगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक मैजिक वाहन पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को उतारने के दौरान अचानक धमाका हो गया। हादसे में निकट खड़े दो लोगों के चिथड़े उड़ गये। दोनों के चिथड़े 100 मीटर तक बिखर गए।

- Advertisement -

बताया जाता है कि शुक्रवार  सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलिंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मृतकों की पहचान राजन और चंद्रभान के तौर पर हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रवि नगर कॉलोनी में स्थित एक अस्पताल के समीप शुक्रवार को सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट करने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग पिकअप वाहन से ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। धमाका इतना तेज हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी दहल गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

रविनगर कॉलोनी स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास मैजिक गाड़ी से दो लोग ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। उसी दौरान वहां से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में अचानक एक सिलेंडर में धमाका हो गया। इससे दो लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मृतकों के शरीर के अंग 100 मीटर दूर तक बिखर गये।

 

इस अस्पताल में दीनदयाल नगर के ही हिंनौली इलाके में स्थित पूजा इंजीनियरिंग वर्क्स से चंद्रभान और राजन नाम के दो कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर की डिलीवरी देने अस्पताल आए थे। सी समय यह हादसा हो गया. मृतक चंद्रभान इस कंपनी में पिछले 10 साल से काम कर रहा था, वहीं राजन ने हाल में ही काम शुरू किया था. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। पढ़िए पूरी खबर

चंदौली जिले के रवि नगर कॉलोनी में स्थित दयाल हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को सुबह में पिकअप वाहन पर लगे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। उतारते समय किसी तरह सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर ब्लास्ट करने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे दोनों व्यक्ति का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया हवा में उछलते हुए दूर-दूर जाकर गिरे। उनका शरीर कई पार्ट में बट गया और 100 मीटर दूर तक मांस के चिथड़े बिखरे नजर आए।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह व स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना के बाद जो भी व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचा वहां की स्थिति देखकर उसका कलेजा दहल उठा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फटा है। इसमें दो की मौत हो गई। पूरी घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी। ताकि पता लगाया जा सके कि किन कारणों से सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उन्होंने कहा कि ये सिलेंडर काफी मजबूत होते हैं।

बाकी सिलेंडर भी चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस खंगालेगी। अभी इस घटना के बारे में कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है। हमारी जांच जारी है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फरवरी 2026 में ज्वालामुखी योग: जानें कब और क्यों है यह अशुभ योग

Jwalamukhi Yog 2026: भारतीय ज्योतिष में कुछ ऐसे योग होते हैं, जो अपने विशेष...

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें