spot_img

मछली कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या…बाइक सवार अपराधियों ने घर के बाहर ही दाग दी ताबड़तोड़ गोली

spot_img
- Advertisement -
बेगूसराय में बाइक सवार दो अपराधियों ने मछली कारोबारी रामप्रवेश सहनी के बेटे 18 साल के बेटे धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव वार्ड 12 की है।  गुरुवार की रात धर्मेंद्र कुमार खाना खाकर अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
गोली लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है हालांकि परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है।

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि आखिर धर्मेंद्र कुमार की हत्या किसने और क्यों की है। मृतक के चाचा ने बताया कि वह जलकर से लौटे थे। भतीजा सड़क पर टहल रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर फरार हो गया। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो गया धर्मेंद्र की हत्या किसने और क्यों की है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...