
भागलपुर में उधार नहीं देना एक कारोबारी को महंगा पड़ गया। जहां उधार में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार कृष्णादेव की अपराधियों ने हत्या कर दी है। वारदात नवगछिया का है, जहां दुकानदार कृष्णा से एक अपराधी किस्म के ग्राहक ने उधार में सिगरेट मांगी। नहीं देने पर ग्राहक ने लोहे की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी।
घटना रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा बाजार का है। जख्मी हालत में कृष्णा को मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले भी इन दोनों के बीच उधार में सिगरेट मांगने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि, इसी विवाद को लेकर अपराधियों ने कृष्णा पर हमला किया होगा।
परिजनों को मोबाइल पर सूचना मिली कि कृष्णादेव घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उसके सिर से काफी खून गिर रहा है। परिजनों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा, तो सचमुच कृष्णादेव सड़क पर घायल हालत में पड़ा था। इसके बाद इसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वहां इसकी मौत हो गई।
कृष्णा गांव में ही ठेले पर चाय-नाश्ता, अंडे, सिगरेट और तंबाकू बेचता था। इसकी शादी तकरीबन सात साल पहले नारायणपुर में हुई थी। उसके पांच साल और तीन साल के दो बेटे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।







