spot_img

Avil Injection की 7 खाली शीशी और पुरानी Syringe…सामने ओवर ब्रिज के पास पड़ी थी युवक की लाश…हत्या

spot_img
- Advertisement -

आरा से बड़ी खबर आ रही है यहां नशाखोरी के चक्कर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक थाना क्षेत्र के बहिरो वार्ड नंबर 45 निवासी लालबाबू पासवान के 21 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र पासवान को अपराधियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -

वारदात थाना क्षेत्र बहिरो लख नंबर 11 छठिया नहर के पास ओवर ब्रिज के पीछे की जहां शनिवार की सुबह सत्येंद्र की लाश मिली है। लाश पर दर्जनों जख्म मिले हैं। कयास लगाया जा रहा ह कि उसे नशे की हालत में मारा गया है। घटनास्थल से एविल इंजेक्शन की सात खाली शीशी और पुराना सिरिंज भी मिला है।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि सत्येंद्र बीती शाम घर से निकला था उसके बाद उसकी लाश सुबह काम पर निकले लोगों ने ओवर ब्रिज के पास देखा। सत्येंद्र के भाई योगेंद्र पासवान ने बताया कि वह कुछ बोले घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की गई लेकिन लेकिन सुबह उसकी लाश ही मिली।

- Advertisement -

इस मामले में स्थानीय पुलिस भाई योगेंद्र पासवान के बयान पर अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव को फेंकने की एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई और तहकीकात में जुट गई है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPS Officers Assets: बिहार के इन IPS अधिकारियों की संपत्ति का हुआ खुलासा, कोई करोड़पति तो किसी के पास बाइक!

IPS Officers Assets: बिहार के पुलिस महकमे में हलचल मची है, क्योंकि कई काबिल...

Darbhanga Railway News: दरभंगा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बिहार से काशी जाना होगा बेहद आसान, रेलवे ने फाइनल किया Vande Bharat Express रूट!

Vande Bharat Express: उत्तर बिहार से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और...

Jamui News : BIG Robbery, जमुई में रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट, पढ़िए पोती की शादी और चंद कदमों पर पुलिस...

Jamui Robbery: बिहार में दिनदहाड़े अपराधियों का दुस्साहस जारी है! जमुई के झाझा में...