back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

ओलंपियन…भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अब खेल मंत्री संदीप सिंह ने किया महिला कोच से दुष्कर्म…यौन शोषण की एफआईआर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ओलंपियन…भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अब हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने किया महिला कोच से दुष्कर्म किया है। इस मामले में संदीप पर यौन शोषण की एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -

इसके साथ ही खेल मंत्री संदीप सिंह यौन शोषण में फंस गए हैं। महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जूनियर एथलेटिक्स कोच ने आरोप लगाया है की संदीप सिंह ने यौन शोषण किया है। महिला कोच ने यह भी आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने धमकी दी है कि वह उसके मैसेज को इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर भेज देंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हरियाणा के विपक्षी दाल मंत्री को पद से हटाने की मांग कर रहे है। शनिवार को मंत्री की शिकायत पर हरियाणा सरकार एसआईटी का गठन कर चुकी है। हरियाणा में मामले की जांच एसआईटी करेगी। वहीं अब चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  भाजपा पर बरसे Uddhav Thackeray: 'मराठी अस्मिता' पर संकट, हिंदी थोपने का आरोप

 

जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2022 को संदीप कथित तौर पर स्नैपचैट पर कॉल किया था और महिला कोच को कहा था कि वह उनके आधिकारिक आवास पर दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए आएं। महिला कोच ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाम को 6.50 बजे जब मैं उनके घर गई तो, संदीप सिंह ने मेरे साथ यौन शोषण किया, मेरी टी शर्ट फट गई, मैं किसी तरह से उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर भागने में सफल रही क्योंकि दरवाजा खुला था।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: BPSC APO Recruitment 2026 की खुशखबरी... बिहार में सरकारी वकील बनने का शानदार मौका, 300 पदों पर बंपर वैकेंसी

यह केस संदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात है कि संदीप सिंह ओलंपियन रह चुके हैं, वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके है।

महिला कोच ने शिकायत में कहा है,हरियाणा के पूर्व ओलंपियन व खेल मंत्री संदीप सिंह ने पहली बार उसे एक जिम में देखा था और फिर इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया। मंत्री और  कुरुक्षेत्र के पिहोवा से विधायक उससे मिलने की जिद करने लगे।

उसने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र पेंडिंग है और इस संबंध में वह मेरे से मिलना चाहते हैं। महिला ने कहा, दुर्भाग्य से, मेरा प्रमाणपत्र मेरे संघ की ओर से खो दिया गया था। और मैं इसे संबंधित अधिकारियों से दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Records: बिहार में भू-योद्धा सम्मान से मिलेगी गुमशुदा जमीन के दस्तावेजों को नई पहचान, पढ़िए ...बड़ा ऐलान

पीड़िता ने कहा, मैं अपने कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ यहां मंत्री के निवास-सह-कैंप कार्यालय में उनसे मिलने के लिए आई थी। जब वह वहां गई तो मंत्री ने यौन दुराचार किया। वह मुझे अपने निवास के एक साइड केबिन में ले गया। उसने मेरे दस्तावेज़ साइड टेबल पर रख दिए और अपना हाथ मेरे पैर पर रख दिया उसने कहा, “जब उसने मुझे पहली बार देखा, तो उसने मुझे पसंद करने लगा था उसने कहा आप मुझे खुश रखिए और मैं आपको खुश रखूंगा। कोच ने आगे कहा, “जब मैंने उसका हाथ हटाया तो उसने मेरी टी-शर्ट भी फाड़ दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगी बंपर राहत, मूल वेतन में DA मर्जर की जोरदार मांग

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम खबर सामने आई...

अमेरिकी सरकार में AI Technology: ट्रंप का एंथ्रोपिक पर प्रतिबंध, जानें क्यों?

AI Technology: अमेरिकी राजनीति और उभरती तकनीक के बीच एक नया टकराव सामने आया...

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2026 जारी: ऐसे करें आपत्ति दर्ज और चेक करें अपने अंक

Bihar Board 12th Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026...

Rajpal Yadav News: जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने मचाया धमाल, फैंस के लिए लाया ये खास तोहफा!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले राजपाल यादव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें