spot_img

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी को किया याद, पुण्य तिथि दी नमनाजंलि, पैतृक गांव कल्याण बीघा में लोगों से मिले

spot_img
- Advertisement -

cm नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार पुत्र निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM Face: नीतीश के इस्तीफे से पहले कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? लिस्ट में कई नाम... चुनेंगे शिवराज, पढ़िए...BJP का बड़ा दांव!

इससे पहले,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए साल के पहले दिन अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा गए। उन्होंने गांव में अपने परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को नए साल की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आहवान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।

उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याणबिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

जेपी गंगा पथ: पटना के मरीन ड्राइव की रौनक अब और बढ़ने वाली है!...

Bihar News: जेडीयू विधायक रेड, पप्पू पांडेय के घर पुलिस की दबिश, गैर-जमानती वारंट जारी

जेडीयू विधायक रेड: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर! गोपालगंज में जेडीयू...

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...