spot_img

दरभंगा पुलिस पर डीजीपी आरएस भट्टी के बातों का असर…अपराधियों को दौड़ाने का काम शुरू

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। ऐसा लगता है कि डीजीपी आरएस भट्टी के बातों का असर दरभंगा पुलिस पर दिखना शुरू हो गया है। डीजीपी श्री भट्टी ने कहा था कि अपराधियों को दौड़ाना शुरू करो, नहीं तो वह तुम्हें दौड़ाने लगेंगे।

- Advertisement -

और, ऐसा कर दिखाया है बिरौल के डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने। डीजीपी के बातों पर अमल करते हुए डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने अपराधियों को दौड़ाना शुरू कर दिया है। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेउरी के जगदीश चौधरी के गाछी में कुछ अपराधकर्मी अपराध की योजना बना रहे हैं। डीएसपी श्री चौधरी ने एक टीम गठित कर उक्त अपराधियों को पकड़ने के लिये छापेमारी उक्त बगीचे में पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

कुहासा अधिक रहने की वजह से कुछ अपराधकर्मी भाग निकले लेकिन पांच कुख्यात अपराधकर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। इन अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के अलावे कई मोबाइल, शराब की खाली बोतल, लूटी गई मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।

 

पकड़े गये अपराधियों में अलीनगर थाना क्षेत्र के मिल्की टोला निवासी स्व. अशर्फी यादव के पुत्र कुख्यात अपराधी जितेंद्र यादव ,राम बहादुर यादव के पुत्र संजय यादव, बहेड़ा थाना क्षेत्र के अघलुआम गांव निवासी सिंहेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव, बिरौल थाना क्षेत्र के अफजला गांव निवासी मो. निसाउद्दिन के पुत्र सरफुद्दीन एवं घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के परड़ी गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र विक्रम यादव है। दरभंगा पुलिस पर डीजीपी आरएस भट्टी के बातों का असर...अपराधियों को दौड़ाने का काम शुरूएसएसपी अवकाश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह पूर्व बिरौल थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुई लूटपाट में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG News: दरभंगा में 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित, सेवा बर्खास्तगी की तैयारी, DM Kaushal Kumar का कड़ा एक्शन

इस कारण एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। इसी छापेमारी दल ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी श्री कुमार ने जानकारी दी है कि कुख्यात जितेंद्र यादव के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक गोली, तीन स्मार्ट एवं एक साधारण फोन बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा जेल में RAID, DM-SSP पहुंचे मंडल कारा और बेनीपुर उपकारा, क्या मिला! कुछ आपत्तिजनक?

वहीं, पप्पू यादव के पास से एक देसी कट्टा, दो गोली तीन स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। सरफुद्दीन के पास से तीन मोबाइल सेट एवं संजय यादव के पास से दो मोबाइल सेट बरामद किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Elopement शादी के लिए युवती को बहला-फुसलाकर भगाया, ढूंढने गए पिता पर हमला, FIR

Bihar Elopement: बिहार के जाले थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Darbhanga News: शादी से पहले कुशेश्वरस्थान में Bike Accident भीषण टक्कर, युवक की मौत, शादी से पहले घर में पसरा मातम

Bike Accident: बिहार के कुशेश्वरस्थान में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को...

Bhagalpur News: भागलपुर में Electrocution Death स्विच ऑन करते ही खाना बना रही महिला की ऑन द स्पॉट मौत, घर में कोहराम

Electrocution Death: भागलपुर के इस्माइलपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।...

Darbhanga BIG News: दरभंगा में 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित, सेवा बर्खास्तगी की तैयारी, DM Kaushal Kumar का कड़ा एक्शन

राजस्व कर्मचारी निलंबन: बिहार में सरकारी कामकाज ठप करने वालों पर अब तक की...