back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

दोस्त दोस्त ना रहा…बुलाकर घर से ले गया…ठूंस दी शरीर में गोली…Murder से सनसनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वैशाली में एक युवक की दोस्तों ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला पातेपुर थाना के कंडोहिया चिमनी के पास का है, जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी मनोज झा के 22 साल के बेटे शुभम कुमार झा की हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नया साल का गांव में जश्न चल रहा था। इसी दौरान शुभम को बुलाकर उसके कुछ दोस्त ले गए। बाद में उसकी लाश मिली। इस दौरान सभी आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और नए साल का जश्न मातम में बदल गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण एक दोस्त अपने ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि जब गांव में नए साल का जश्न चल रहा था। इसी बीच शुभम का एक दोस्त उसे घर बुलाकर अपने साथ ले गया। बात करते करते आरोपी लड़का शुभम को करीब एक किलोमीटर दूर चिमनी की तरफ ले गया और शुभम को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Judicial Service Exam पास कर बनीं जज, दृष्टिहीन थान्या नाथन की प्रेरणादायक कहानी

Judicial Service Exam: जिंदगी में सफलता केवल साधनों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों से...

मासिक कमाई का सुनहरा अवसर: Post Office Investment Plan से हर महीने पाएं 9000 रुपये

Post Office Investment Plan: भारतीय निवेशक हमेशा ऐसे सुरक्षित और स्थिर विकल्पों की तलाश...

भारत में आ रही है नई Hyundai Electric Car: क्या टाटा पंच ईवी की बादशाहत खतरे में?

Hyundai Electric Car: भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अब एक...

Salman Khan News: सलमान खान का वो इंटरव्यू, जिसने ‘तेरे नाम’ की कामयाबी का सारा क्रेडिट खुद से दूर कर दिया!

Salman Khan News: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' ने जब 2003 में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें