spot_img

सरकार का बड़ा फैसला…पुलिस मुख्यालय का आ गया आदेश…सारण शराबकांड की जांच करेगी CID

spot_img
- Advertisement -

बिहार के छपरा में शराबकांड ने सरकार की नींद उड़ा दी है। विपक्ष के दबाव और लोगों की मौत के बीच अब पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला सामने आया है। भले मुआवजा ना देने को लेकर सरकार के निर्णय पर फैसला सुप्रीम कोर्ट में नौ जनवरी को होना है जहां जनहित याचिका दायर की गई है। इसके साथ ही मामले की छानबीन अब सीआईडी भी करेगी।

- Advertisement -

राज्य स्तर पर मद्य निषेध विभाग अपराध अनुसंधान विभाग की मद्य निषेध विभाग की टीम इसकी जांच करेगी। इस पूरे मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा ने 20 दिनों के बाद इस मामले को सीआईडी को सौंपने पर सवाल उठाया है।

- Advertisement -

सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं का कहना है कि सीआईडी जांच के बाद निष्पक्ष रिपोर्ट सामने आएगी और सरकार की मंशा किसी को बचाने या फंसाने की नहीं है। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और जांच रिपोर्ट आ जाएगी तो बेवजह आरोप लगाने की प्रवृत्ति भी खत्म होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Attack On Police: बगहा में शराब तस्कर ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, सिपाही घायल

जानकारी के अनुसार, जहरीली शराबकांड की जांच अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के साथ ही मामला और गरमा गया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए अब सीआईडी भी आ गई हेै। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक सारण जहरीली शराबकांड में सीआईडी आगे की जांच करेगी।

 

आदेश में यह भी कहा गया है कि छपरा के मशरख और इसुआपुर थाने में दर्ज केस की जांच अब सीआईडी के तहत मद्य निषेध इकाई करेगी। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचक दायर की गई है जिसकी सुनवाई नौ जनवरी को होगी। इस याचिका में जहरीली शराब से हुए मौत को लेकर पीड़ित परिवार को मुआवजे की बात कही गई है, इसके साथ ही जांच के लिए एसआईटी की जांच का भी जिक्र है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार शिक्षक संघ: भागलपुर में गोपगुट इकाई का गठन, शिक्षकों के मुद्दों पर बड़ा ऐलान

बिहार शिक्षक संघ: भागलपुर में शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।...

Bokaro News: बोकारो मर्डर, 9 महीने से लापता पुष्पा का कंकाल मिला, प्रेमी गिरफ्तार; 28 पुलिसकर्मी निलंबित

बोकारो मर्डर: झारखंड के बोकारो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक...

Lakhisarai News: लखीसराय सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार

लखीसराय Road Accident: बिहार के लखीसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर...

Jamui News: जमुई में BPSC AEDA Exam सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारियां पूरी, निष्पक्षता पर जोर

BPSC AEDA Exam: जमुई में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक शिक्षा विकास...