spot_img

दरभंगा के बलभद्रपुर में नशे की हालत में झगड़ा और पत्थरबाजी कर रहे 4 युवकों को पुलिस ने दबोचा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय पुलिस ने बलभद्रपुर मुहल्ले से मंगलवार की देर रात चार शराबियों को धर दबोचा। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने पूछने पर बताया कि देर रात बलभद्रपुर मुहल्ले के रामानन्दपथ से लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवक नशे की हालत में पत्थरबाजी कर रहे हैं और आपस में झगड़ रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अग्नि सुरक्षा, बेनीपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता अभियान

उन्होंने बताया कि इसी सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दर्जनों लड़के वहां खड़े थे, लेकिन पुलिस को देख सभी भागने लगे। पुलिस खदेड़कर चार लोगों को पकड़कर थाने लाई। चारों युवकों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो सभी नशे में थे।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवकों में खाजासराय मुहल्ले के परशुराम मिश्र के पुत्र प्रिंस कुमार ,एपीएम थाना क्षेत्र के पोखरभिन्डा निवासी शोभाकांत मिश्र के पुत्र सत्यम मिश्रा ,श्रीरामपुर गांव के नवीन चौधरी के पुत्र सूरज कुमार एवं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंगापट्टी गांव निवासी शंभु नाथ कुंवर के पुत्र प्रशांत कुमार का नाम शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया न्यायालय परिसर के बाहर से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ाया युवक नवटोलियां मुहल्ले के भोला पासवान के पुत्र प्रवीण कुमार को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: जनगणना 2027, दरभंगा में पहली बार डिजिटल जनगणना का आगाज, ऐसे करें अपनी ‘स्वगणना’

जनगणना 2027: भारत की सबसे बड़ी नागरिक प्रक्रिया, जनगणना, अब डिजिटल रूप ले रही...

Murshid Alam threat : मुर्शीद आलम को धमकी, अररिया के जोकीहाट से AIMIM MLA को दूसरी बार जान से मारने की धमकी, मांगी 5...

Murshid Alam threat: बिहार की राजनीति में एक बार फिर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का...

Nishant Kumar News: निशांत की पर्दे पर एंट्री से अचानक गरमाई सियासत, Nitish के ’20 साल’ वाली फिल्म ने बढ़ाई उत्सुकता… पढ़िए जब...

निशांत कुमार: जदयू दफ्तर में आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने बिहार...