spot_img

दरभंगा के जाले MKS College के दो छात्रों का National Youth Festival में चयन, जाएंगें Karnataka

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें
एमकेएस कॉलेज चंदौना जाले के दो एनएसएस छात्रों का राष्ट्रीय खेल के लिए चयन
चयन संबंधित पत्र देते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फूलों पासवान
 
जाले, देशज टाइम्स। एमकेएस कॉलेज चंदौना जाले के एनएसएस वोलेंटियर्स का राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव के लिए चयन किया गया है।

 जानकारी के अनुसार, एनएसएस के दो वोलेंटियर्स महाविद्यालय की छात्रा साक्षी कुमारी एवं छात्र शिवम् कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से चयनित  किया गया है।
एनएसएस इकाई chn इतिहास विभागा अध्यक्ष  सह कार्यकम पदाधिकारी डॉ. बबिता कुमारी ने जानकारी देते बताया कि दोनों स्वयंसेवक महोत्सव में भाग लेने के लिए अगामी 09 से 15  जनवरी तक कर्नाटक जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जोगियारा-कमतौल सड़क पर Big Accident लापरवाही का तांडव, 3 की मौत, सड़क पर खूनी खेल क्यों?

चयनित होने के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.फूलो पासवान ने शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। साथ ही डॉ. ममता पांडेय (संस्कृत विभागाध्यक्ष), प्रो. लालबाबू सहनी (मैथिली विभागाध्यक्ष), डॉ. विनय कुमार (मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष) प्रो. मूकेश कुमार (कामर्स विभागाध्यक्ष), डॉ. बबिता कुमारी (इतिहास विभागाध्यक्ष सह कार्यकम पदाधिकारी एनएसएस) सभी अतिथि प्राध्यापकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वोलेंटियर्स को शुभकामना देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 12 उमीदवार, लड़ाई में कोई नहीं...Unopposed Election से हुआ ऐतिहासिक चयन, BDO ने सौंपे जीत के प्रमाण
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...

Darbhanga News: जाले में घूम रहे बाइक चोर… रहिए सावधान! पढ़िए एक ही दिन में दो बाइकें गायब, पुलिस के हाथ खाली!

बाइक चोरी: जाले थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का आतंक थमने का नाम नहीं...