spot_img

आदिवासी महिला की मौत पर भारी उपद्रव, वन विभाग के दफ्तर पर भारी बवाल, Ranger को लाठी-डंडों से पीटा, SDM पर भी हमला, कई वाहनों के शीशे फोड़े

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां आदिवासी जनजाति की महिला की संदिग्ध मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। वनवासी समुदाय के लोगों ने भारी उपद्रव करते हुए गुस्साए सैकड़ों लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला बोल दिया।

- Advertisement -

इस दौरान वनवासी जनजाति के लोगों ने रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर घायल कर दिया। नागा टोली की रहने वाली महिला कैमूर पहाड़ी के जंगलों में लकड़ चुनने गई थी। बाद में उसका शव बरामद किया गया था। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर के नागा टोली की रहने वाली वनवासी जनजाति की राजकालो देवी लकड़ी चुनने के लिए कैमूर पहाड़ी के जंगलों में गई थी। जंगल से महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण राजकालो देवी की मौत हुई है। इस घटना से नाराज जनजातीय लोगों ने शव के साथ अकबरपुर में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हमला बोल दिया।

- Advertisement -

इस दौरान गुस्साए लोगों ने डेहरी की एसडीएम पर भी हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। इसके साथ ही रेंजर के साथ साथ कई अन्य वन कर्मियों और अधिकारियों की पिटाई भी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से हालात को काबू में किया गया। घायल रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में Cartridge Smuggling: यूनिवर्सिटी हॉस्टल से 200 कारतूस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Cartridge Smuggling: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय इलाके से एक चौंकाने...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति: सीएम पद के लिए पप्पू यादव ने निशांत कुमार का किया समर्थन

बिहार की राजनीति: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक नई बहस छिड़...