spot_img

किसानों के घरों में घुसी पुलिस, महिलाओं और बच्चों की बर्बरतापूर्ण की पिटाई, विरोध में ग्रामीणों का लाठी-डंडे से पुलिस पर हमला, आगजनी, पुलिस की गाड़ियां तोड़ी, तोड़फोड़ और आगजनी के बीच हवाई फायरिंग…भारी बवाल

spot_img
- Advertisement -

बक्सर से बड़ी खबर है जहां किसानों के घरों में घुसी पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की बर्बरतापूर्ण पिटाई कर दी है। विरोध में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया। विस्फोटक नौबत के बीच आगजनी, पुलिस की गाड़ियां तोड़ी, तोड़फोड़ और आगजनी के बीच हवाई फायरिंग…भारी बवाल से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

- Advertisement -

मामला, जिले के चौसा का है जहां थर्मल पावर प्लांट की अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मुफस्सिल थाने के चौसा में बनारपुर गांव के पास थर्मल पावर प्लांट लग रहा है। किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है, इसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। मंगलवार रात 11:30 में गांव में पुलिस पहुंची। घर में सो रहे किसानों के दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Mineral Transport News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन पर सरकार का 'कड़ा' प्रहार! 10 जून से लागू होंगे नए सख्त नियम

ग्रामीण बुधवार सुबह लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी। प्लांट के गेट पर भी आगजनी की गई।

पुलिस ने हवाई फायरिंग करके भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की। दोनों तरफ से बीच-बीच में पत्थरबाजी भी हो रही है। चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ग्रामीण हटने के लिए तैयार नहीं हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुआवजे की मांग को लेकर पिछले दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों के घर में मंगलवार आधी रात घुसकर पुलिस ने महिलाओं-बच्चों की बर्बरतापूर्ण पिटाई की। इसके बाद किसान उग्र हो गए। किसानों ने पुलिस की गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। एसजेवीएन के गेट पर भी आग लगा दिया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हो रही है।

किसान 85 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने मंगलवार को प्लांट के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। उस समय पुलिस ने कुछ नहीं किया, लेकिन रात को पुलिस ने बनारपुर गांव में घुसकर मारपीट की। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar RJD News: आरजेडी में बढ़ी सियासी हलचल! शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर तेज प्रताप का चौंकाने वाला बयान

वहां मौजूद एक शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस की ज्यादती के विरोध में बुधवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर प्लांट पर पहुंच गए और हमला कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt