back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

साई बाबा के दर्शन में जा रहे भक्तों की बस की ट्रक से भीषण टक्कर, दस लोगों की मौत, 34 जख्मी

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नासिक जिले में सिन्नर-शिर्डी हाइवे पर वावी पाथरे के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में छह महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 34 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिन्नर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Development: बिहार डेवलपमेंट में नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का न्यू एंगल... बदलेगी Bihar की तस्वीर, गया-औरंगाबाद में Master Plan पर मंथन

पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कोटे के अनुसार बस मुंबई के अंबरनाथ और उल्हासनगर से शिर्डी जा रही थी। सुबह करीब छह बजे साई बाबा का दर्शन करने जा रहे भक्तों की यह बस वावी पाथरे के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में दस लोगों की मौके पर दस लोगों की मौत गई। 34 घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र और शुभ फल

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि, आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना का वह पावन पर्व है,...

भारतीय स्कूटर निर्यात ने रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की धमक

Scooter Export: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने के बाद, अब भारतीय स्कूटर वैश्विक बाजारों...

IPL 2026: यशस्वी जायसवाल का ‘कमरे वाला छक्का’ और जडेजा का मजेदार जवाब, राजस्थान रॉयल्स की नई रणनीति!

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें