back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में अवैध बालू खनन का खेल…खिरोइ नदी में हाइवा ट्रक खड़ा कर चालक फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। जाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अवैध बालू खनन का खेल शुरू हो गया है। थाना क्षेत्र के बीचों-बीच से गुजरने वाली  अधवारा समूह की खिरोइ नदी से अवैध रूप से बालू मिट्टी खनन की शिकायत पर थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय ने हाइवा ट्रक जब्त कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, जिला खनन पदाधिकारी कुमार प्रत्यूष को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के मुरैठा स्थित  खिरोई नदी से अवैध रूप से बालू मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिस आलोक में उन्होंने जाले थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

- Advertisement -

निर्देश के तहत थानाध्यक्ष की ओर से त्वरित छापामारी में नदी से ट्रक लेकर भागते हुए, हाइवा ट्रक को पकड़ा गया है,वहीं ट्रक चालक हाइवा ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि छापामारी की भनक लगते ही भाग रहे हाइवा ट्रक निबंधन संख्या बीआर 07 जी बी 8881 को जप्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mahashivratri पर सुरक्षा का 'महाप्लान', DM-SSP का ज्वॉइन ऑर्डर, 263 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात... नोट 06272-240600
जब्त हाइवा ट्रक मुरैठा गांव निवासी बैजू शाह का बताया जाता है, जिसकी ओर से नदी से अवैध रूप से लगातार मिट्टी और बालू का खनन किया जा रहा था। इस मामले में बैजू साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
वहीं, मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा की ड्यूटी से वापस आ रहे जाले थाना के सहायक दरोगा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जीवछ घाट पुल के पास उनका हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मधुबनी के कार्यक्रम से वापसी में होरलपट्टी की सभा में पहुचने के निर्देश के बाद घना कोहरा में उनकी बाइक एवम ऑटो के बीच टक्कर से वह घायल हो गई। स्थानीय नागरिकों ने घायल ए एस आई  बृज बिहारी प्रसाद सिंह को आनन फानन में डी एम सी एच लाया गया,अत्यधिक रक्तश्राव  उन्हे दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया है।इस दुर्घटना में इनका बयां पैर जहा टूटा है वही कई जगह घायल हो कर कट गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा पाने के अचूक उपाय और महत्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें