

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर फैरदा के निकट सड़क दुर्घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। यह दुर्घटना एक साइकिल सवार छात्र को बचाने के क्रम में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें से जख्मी पोखराम निवासी गोपाल साह 24 वर्ष, बैजू साह 45, समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र के नरपा निवासी चंदन कुमार 25 वर्ष की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं, सिमरी थाना क्षेत्र के घोड़सान निवासी रामपुकार यादव के 20 वर्षीय पुत्र अंशवली कुमार एवं जमालपुर थाना अन्तर्गत बड़गांव ओपी क्षेत्र के तेनुआ निवासी जयप्रकाश लाल के 20 वर्षीय पुत्र छात्र गौरव प्रकाश का इलाज सीएचसी हो रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र ने बताया कि जख्मी अंशवली और गौरव का इलाज किया जा रहा है।


