spot_img

पिता ने बेटी को युवक से मिलते देखा, प्रेमी को जिंदा जलाया

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक मुकेश कुमार को आशिकी बड़ी महंगी पड़ी। प्रेम प्रसंग में बेटी को युवक से मिलता देख आपे से बाहर लड़की के पिता ने उक्त प्रेमी युवक मुकेश कुमार  को जिंदा जला दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में आरोपी प्रेमिका के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक अपने मामा घर रहता थाद्ध मामा के मुताबिक उसके भांजे का पड़ोसी की बेटी के साथ अफेयर चल रहा था। घटना मोतिहारी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रुलाई गांव का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,झुलसे मुकेश कुमार के मामा शंभू देवनाथ ने पुलिस को बताया कि पीड़ित गांव में रहकर नारियल पानी बेचता है। उसके पिता शंकर मंडल पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। युवक का एक लड़की के साथ प्रेम है।

रात में लड़की के स्वजन ने केरोसिन छिड़ककर मुकेश को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस बीच ग्रामीण मौके पर पहुंचे व उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण मौके पर पहुंचे व उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। फिर छतौनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर मुजफ्फरपुर भेज दिया गया। पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है। उनमें सिंधु देवनाथ, संजीत देव नाथ, रतन देव नाथ, ललिता देवी, सुनील देवनाथ व रीना देवी शामिल हैं। जख्मी मुकेश ने एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें सभी को आरोपित किया है। पुलिस ने एक की गिरफ्तारी के बाद शेष की खोज में छापेमारी तेज कर दी है। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला गंभीर है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवक को जिंदा जलाने की प्राथमिकी के अतिरिक्त लड़की के पिता ने भी पुत्री का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर अश्लील कमेंट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री का फोटो फेसबुक पर डालकर युवक अश्लील कमेंट करता रहा है। पूछताछ करने पर मुकेश ने गाली-गलौच की। साथ ही धमकी देता रहा। इस दौरान हड्डी तोड़ने और पुत्री का अपहरण करने की भी धमकी दी।

पुलिस उपाधीक्षक सदर अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला गंभीर है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan