spot_img

पत्नी को आपत्तिजनक हालात में देख भड़का पति, प्रेमी को पीटा, पेड़ से बांधा और घर से कुल्हाड़ी लाकर चढ़ा दी बलि…गला और सिर को कर डाला अलग-थलग

spot_img
- Advertisement -

रांची से एक बड़ी खबर आ रही है जहां चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र लोंजो गांव के सुंडी टोला में पत्नी की अवैध संबंध को लेकर पति ने पत्नी के प्रेमी सोनुवा थाना के सेगईसाई गांव के 30 वर्षीय श्यामलाल हेम्ब्रम को कुल्हाड़ी से गला काट डाला।

- Advertisement -

बाद में सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल पुलिस बल के साथ लोंजो गांव पहुंचकर शव को बरामद किया। इस के चलते अपराधी विश्वनाथ सुंडी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल चिकित्सालय चक्रधरपुर भेजवाया।

- Advertisement -

घटना चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र की है जहां पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पत्नी के साथ उसके प्रेमी को पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद गुस्साएं महिला के पति विश्वनाथ ने प्रेमी की पिटाई कर दी और पास के पेड़ में उसे बांध दिया।

- Advertisement -

इसके बाद घर से कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और श्यामलाल की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, सेगईसाई गांव के श्यामलाल हेम्ब्रम का लोंजो गांव के विश्वनाथ सुंडी की पत्नी के साथ अवैध प्रेम संबंध था। श्यामलाल रात को विश्वनाथ के पत्नी से मिलने लोंजो गांव स्थित उसके घर पहुंचा था। इस के चलते विश्वनाथ ने पत्नी के साथ श्यामलाल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

 

इसके बाद विश्वनाथ ने श्यामलाल के साथ मारपीट करते हुए घर के पास पेड़ में बांध दिया तथा कुल्हाड़ी से गले पर हमला कर क़त्ल कर दिया। मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस ने बताया कि हत्या के इल्जाम में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस टीम छानबीन कर रही है। हत्या के पश्चात् क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अगले कुछ घंटों के लिए Power Cut, जानिए कब और कहां प्रभावित होगी बिजली?

Jale Power Cut: अगर आप जाले या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं...

समस्तीपुर मंडल का कमाल: रेलवे के मैकेनिकल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल कीं रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

समस्तीपुर मंडल: अगर आपको लगता है कि सिर्फ ट्रेन चलाना ही बड़ी बात है,...

Darbhanga News: बाइक चोरी गली -गली, आतंक की एक रात और तीन गांवों से गायब हुईं 3 गाड़ियां

बाइक चोरी: जाले थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ता...