back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान को खगड़िया और समस्तीपुर से जोड़ने वाली सतीघाट पुल ध्वस्त, दो पाटों के बीच झूल रहा 14 चक्के वाला ट्रक

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान को खगड़िया और समस्तीपुर को जोड़ने वाली सतीघाट राजघाट मार्ग में कमला नदी में अवस्थित सोहरबा घाट पुल सोमवार को ध्वस्त हो गया। यहां घटना तब हुई जब एक बालू से भरे 14 चक्के की ट्रक गुजरने की दौरान  पुल बीच से ध्वस्त हो कर लटक गया।
ट्रक पुल में फंस कर झुल रहा है। ट्रक चालक एवं उप चालक बाल बाल बच गए। इस दौरान एक बाइक सवार भी पुल के निचे गिर गए। लोगों ने घायल बाइक सवार को निचे से उपर लाकर इलाज के लिए पीएचसी सतीघाट में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवार खतरे से बाहर है। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गया। संयोग था कि उस वक्त पुल से होकर लोगों का आवाजाही नहीं हो रहा था। नहीं तो बहुत बड़ी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
पुल के दोनों किनारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मालूम हो कि यह पुल वर्ष 2004 में तात्कालीन विधायक डॉ. अशोक कुमार के ऐच्छिक कोष से बना था पुल करीब तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में था। लेकिन इसके मरम्मत कार्य कभी नहीं हुआ था। लोगों ने पुल के मरम्मत के साथ साथ जर्जर सड़क के निर्माण की मांग लगातार कर रहे थे। लेकिन किसी ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया।
फिलहाल इस मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें अभिकर्ता को पुल का भी निर्माण करना है। लेकिन ठिकेदार की लापरवाही एवं लेट लतीफी कार्य शैली के वजह से पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं राजस्व अधिकारी शिवम् श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने अभिकर्ता के मोबाइल फोन से बात कर घटना की सूचना देते हुए तत्काल यातायात व्यवस्था चालू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। इस पुल के ध्वस्त होने से कुशेश्वरस्थान प्रखंड के हरौली, बड़गांव पंचायत के दो-दो गांव तथा गोठानी, बरना, पकाही झझरा,चिगरी सिमराहा पंचायत के सभी गांव के साथ साथ समस्तीपुर जिला के कई पंचायतों के लगभग डेढ़ लाख की आबादी का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क भंग हो गया है।
पुल के ध्वस्त होते ही आस पास के गांवों के लोग नाव लेकर लोगों को नदी पार करने वाले से मनमानी भाड़ा वसूली करने लगा है। हालांकि कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमित कुमार ने नाव चालको को मनमानी करने से मना किया तब जाकर नाविक प्रत्येक व्यक्ति 5 रुपए लेकर नदी पार करा रहे है।
इस संबंध में पथ प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता कांति भूषण ने बताया कि बहुत जल्द यातायात व्यवस्था चालू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए... 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें