

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पांच दिन पूर्व घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के करकौली गांव में राजेश हत्याकांड में एक महिला सहित तीन नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने समस्तीपुर जिला के सिंघिया से गिरफ्तार की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पूछने पर बताया कि करकौली मे चापाकल को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें छोटे भाई शिवकुमार साह तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रामबाबू साह के बड़े पुत्र राजेश कुमार की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर कर दिया। वहीं रामबाबू गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
इस घटना को लेकर दर्ज एफआईआर के नामजद शिवकुमार साह,प्रकाश साह तथा सुघा देवी को सिंघिया स्थित इनके परिजन के घर से गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर घनश्यामपुर पुलिस ने कांड संख्या 305/22 के नामजद अभियुक्त व दक्षिणी कसरौर निवासी फुलो देवी और राधा देवी को उसके गांव से ही गिरफ्तार की है। ये सभी गिरफ्तारी एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के आदेश पर घनश्यामपुर की पुलिस ने की है।


