spot_img

किशोरी को रास्ते से अगवा कर टूटे घर में ले जाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

spot_img
- Advertisement -

सारण से बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से बेखौफ दरिंदों ने बारह साल की नाबालिग किशोरी को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे किशोरी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना छपरा शहर की बताई जा रही है, जहां शासन-प्रशासन के आला अधिकारी बैठते हैं। बताया जाता है कि दरिंदों के हवस की शिकार हुई पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस में मामला दर्ज कराकर रात में ही बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है। रविवार को पीडिता काम से वापस लौट रही थी।

- Advertisement -

इसी दौरान जितेंद्र यादव व रवि यादव नाम के दो युवकों ने उसे रास्ते से उठा लिया और एक टूटे हुए घर में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अत्यधिक रक्त स्राव के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गया किशोरी किसी काम से महमूद चौक के समीप गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

वहीं, पीड़िता ने इस मामले में नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की है। उसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना को लेकर लोगों के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: प्रेम विवाह में लापता, Dowry Harassment का सनसनीखेज मामला, प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई दहेज की खूनी मांग!

Dowry Harassment: बिहार के कमतौल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

Bhagalpur News: जगदीशपुर महायज्ञ: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति में लीन भागलपुर

Jagdishpur Mahayagya: भागलपुर का जगदीशपुर इन दिनों भक्ति के रंग में सराबोर है। श्री...

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...