spot_img

दरभंगा का यह हत्यारा सिस्टम…माही को इंसाफ चाहिए…मौत पर यह कैसी 2 लाख की खैरात…शर्म आ रही सड़ांधता की बू को…

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय। दरभंगा का यह हत्यारा स्कूल…माही को इंसाफ दो…मौत पर यह कैसी 2 लाख की खैरात…शर्म नहीं आती सड़ांध सिस्टम को…माही की मौत पर पूरा दरभंगा रो रहा है…मगर सवाल है उसे इंसाफ कौन देगा…जर्जर सिस्टम या सड़ती कुव्यवस्था के धनी मुजरिम….मगर इंसाफ तो चाहिए…एफआईआर होनी चाहिए…वह भी हत्या की? कौन जाएगा सलाखों के पीछे…इसकी शुरूआत करेगा कौन…इंसाफ की बात करेगा कौन और किसके खिलाफ…सिस्टम में बैठे किसी भी ताकतवर के पास इतनी हिम्मत कहां बची है जो दरभंगा की माही को इंसाफ दे सके…बस दो लाख की खैरात…बीस हजार का चेक…मगर उस परिवार का क्या जिसकी माही, दरभंगा की माही नहीं रही….

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Temple Theft: प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर से दिनदहाड़े दान पेटी चोरी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के राज हाई स्कूल अंतर्गत चहारदीवारी के मुख्य लोहे का गेट गिरने से मौके पर ही 8 वर्षीय माही कुमारी कुमारी की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा आक्रोशित लोगों ने हसन चौक पर चारों ओर से सड़क जाम कर दिया।

 

आक्रोशित लोगों का कहना था कि मृतक के परिजनों को मुआवजा और राज हाई स्कूल के प्रबंधक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। आक्रोशित लोगों ने लगभग चार घंटों तक चौक को जाम रखा। जाम के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: अपराधगर्द उड़ा रहे बारूदी गर्दा... सरेराह युवक को मारी गोली, पढ़िए वर्चस्व की लड़ाई में कैसे हुई यह Firing incident?

मौके पर नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह पहुंच कर लोगों को समझाया बुझाया तब जाकर लोग शांत हुए । मौके पर सदर बीडीओ विजय कुमार सौरभ पहुंचकर परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना से बीस हजार रुपए का चेक दिया वहीं राज हाई स्कूल के प्रिंसिपल से वार्ता कर परिजनों को मुआवजा देने को कहा तो स्कूल के प्रिंसिपल ने दो लाख रुपए देने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवोदय के शिक्षक Madhubani के नवीन तिवारी को अमेरिका यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल ने किया मानद डॉक्टरेट से सम्मानित, जानिए शैक्षिक जागरूकता और सामाजिक निर्माण में नवीन की भूमिका!

 

इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और जाम खत्म किया। बता दें कि 8 वर्षीय सुनील राम की पुत्री माही कुमारी हसन चौक की रहने वाली थी सोमवार की देर शाम गेट के पास खेल रही थी उसी दौरान लोहे का गेट उसके ऊपर गिर गया जिससे मौके पर ही माही कुमारी की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर स्थानीय लोगों ने देर शाम से देर रात तक सड़क को जाम कर दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: प्रेम विवाह में लापता, Dowry Harassment का सनसनीखेज मामला, प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई दहेज की खूनी मांग!

Dowry Harassment: बिहार के कमतौल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

Bhagalpur News: जगदीशपुर महायज्ञ: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति में लीन भागलपुर

Jagdishpur Mahayagya: भागलपुर का जगदीशपुर इन दिनों भक्ति के रंग में सराबोर है। श्री...

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...