spot_img

संपत्ति की लालच में रिश्ते सन गए खून से…पुत्र ने बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा बाप को मौत के घाट….एक आंख भी नोंच लिया

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिला अंतर्गत रहुई थाना क्षेत्र इलाके के अंबा पंचायत के देकपुरा गांव में सनकी कलयुगी पुत्र जितेंद्र सिंह ने अपने ही पिता किशोर सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही यह बात स्थानीय ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि किशोर सिंह का अपने ही पुत्र जितेंद्र सिंह से संपत्ति विवाद था। यह विवाद लंबे अरसे से विवाद चल रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Health System: तेजस्वी यादव बोले – बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद 'ICU में', सरकार पर साधा निशाना

 

इसके कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके में रहती थी। पुत्र जितेंद्र अपने पिता किशोर की बेरहमी से हत्या कर उसकी एक आंख भी फोड़ दी। हालांकि परिजन इस घटना को लेकर कोई भी बात खुलकर सामने नहीं बता पा रहे हैं।

 

परिजनों के अनुसार घर में 2 लोग चोरी के नियत से आए थे और उसने ही किशोर सिंह की हत्या की। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष नंदकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। वही रहुई थानाध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने बताया कि पिता की हत्या पुत्र जितेंद्र सिंह के द्वारा ही की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET छात्रा मौत: इंसाफ के लिए सड़क पर बेबस मां, पटना की सड़कों पर उतरे परिजन – छात्र, निकला मार्च, धरना, पूछा बेटी को...

NEET छात्रा मौत: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक NEET छात्रा की संदिग्ध...

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...